BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
01-Nov-2024 03:26 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार ने मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने के बाद आरजेडी के नेता ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को इस सबसे बड़े सम्मान से नवाजे जाने की मांग पिछले दिनों की थी। इसे लेकर आरजेडी कार्यालय के बाहर और पटना के विभिन्न चौक-चौराहे पर पोस्टर भी लगाया गया था। लेकिन इन दिनों एक और पोस्टर चर्चा में बना हुआ है। जिसे पटना के वीर चंद्र पटेल पथ सहित कई चौक चौराहे पर दिवाली और छठ पूजा के मौके पर लगाया गया है। जिसके माध्यम से भारत सरकार से बिहार के चार राजनेताओं को भारत रत्न से नवाजे जाने की मांग की गयी है।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दिवंगत रामविलास पासवान, दिवंगत सुशील कुमार मोदी को भारत रत्न दिये जाने की मांग की है। इन चार राजनेताओं में दो नेता रामविलास पासवान और सुशील कुमार मोदी अब हमारे बीच नहीं है। इन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से नवाजे जाने की मांग की गयी है। पोस्टर लगवाने वाले भाई धर्मेंद्र मुखिया ने कहा कि केंद्र सरकार से पूछता है बिहार कि इन्हें भारत रत्न क्यों नहीं दिया जा रहा है। यथा शीघ्र इन महापुरुषों एवं समाजवाद के योद्धा को भारत रत्न से नवाजा जाए।
इससे पहले भी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की मांग उठी थी। आरजेडी अनुसूचित जाति के प्रदेश सचिव रंजीत रजक ने पिछले दिनों इसे लेकर पटना में पोस्टर लगाया था। यह कहा था कि लालू को कुछ लोग गरीबों का मसीहा कहकर पुकारते हैं तो वही अब उनके पार्टी के नेता उन्हें भगवान कहकर संबोधित कर रहे हैं। भारत सरकार से अपने आदरणीय नेता के लिए राजद नेता ने यह मांग की है। सामाजिक न्याय के नेता एवं बिहार के आवाज माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्रीलालू प्रसाद यादव जी को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की मांग की गयी है।
आरजेडी अनुसूचित जाति के प्रदेश सचिव रंजीत रजक ने तब कहा था कि दबे कुचले के आवाजों को बुलंद करने का काम हमारे नेता लालू प्रसाद किया हैं। पहले संविधान होने के बाद भी हक हकदार की बात नहीं कर सकते थे लेकिन हमारे भगवान लालू प्रसाद यादव वैसे वंचित समाज को उठाने का काम किये हैं। राजद नेता ने कहा कि पहले सरकारी कार्यालय में कोई काम कर्मचारी नहीं करता था तब लोग कहते थे कि जाकर लालू जी को बताते हैं उन्ही से शिकायत करते हैं। लालू का नाम सुनते ही कर्मचारी तुरंत काम करता था लेकिन आज फिर पहले वाली स्थिति उत्पन्न हो गयी है आज सरकारी कार्यालयों में लोगों का काम नहीं होता है।