Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट
12-Jul-2024 10:23 PM
By First Bihar
MUMBAI: देश के दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की शादी राधिका मर्चेंट से मुंबई में धूमधाम के साथ हो रही है। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन में अपने पूरे परिवार के साथ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने पहुंचे।
अनंत अंबानी के चाचा अनिल अंबानी और चाची टीना ने लालू प्रसाद यादव और उनकी फैमिली का स्वागत किया। अनिल अंबानी और टीना अंबानी के स्वागत करते एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों हाथ जोड़क लालू यादव का स्वागत करते दिख रहे हैं। वही लालू और राबड़ी भी हाथ जोड़कर उनका अभिवादन स्वीकार करते नजर आ रहे हैं।
देश-विदेश के कई VVIP मेहमान इस शाही शादी में शिरकत करने पहुंचे हैं। आज अनंत और राधिका के लिए यादगार दिन दोनों शादी के बंधन में बंधेगें। जियो वर्ल्ड सेंटर में यह शाही शादी हो रही है। ऐसी शादी आज तक कभी नहीं हुई है। यह शादी यादगार रहेगी। शादी का यह कार्यक्रम 14 जुलाई तक चलेगा। योग गुरू बाबा रामदेव भी इस शाही शादी में शामिल हुए।
बताया जाता है कि बेटे की शादी में शामिल होने के लिए मुकेश अंबानी ने लालू प्रसाद यादव के लिए चार्टर्ड विमान पटना भेजा था। इसी विमान में सवार होकर पूरा परिवार मुंबई के लिए रवाना हुए। लालू यादव के साथ राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, उनकी पत्नी राजश्री, मीसा भारती, तेजप्रताप यादव सहित परिवार के अन्य लोग इस शाही शादी में शामिल हुए।








