Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी
29-Oct-2022 07:53 AM
GOPALGANJ : बिहार में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर राजनीति गरम है। बीजेपी और महागठबंधन के नेता लगातार एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं, लेकिन जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उपचुनाव के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार के ही फैसले को गलत ठहरा दिया। चुनावी मंच से ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने साल 2017 में एक गलत फैसला किया था, उस गलत फैसले को अब उन्होंने सुधार लिया है। वे गोपालगंज में उम्मीदवार के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। उनके साथ मंच पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे और यहीं ललन सिंह ने यह बड़ी बात कही।
दरअसल ललन सिंह चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर हमला बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। ललन सिंह ने कहा कि सीबीआई और इनकम टैक्स पालतू कुत्ते हैं और केंद्र सरकार उन्हें एक साल और इन्हें घुमा ले। इसके बाद दिल्ली में सत्ता चली जाएगी और यह पालतू कुत्ते किसी काम के नहीं रहेंगे। केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर ललन सिंह ने साल 2017 की याद दिला दी और इसी वाकये को याद करते हुए उन्होंने नीतीश कुमार के फैसले को गलत करार दिया।
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि साल 2017 में महागठबंधन छोड़कर बाहर आने का फैसला गलत था। नीतीश कुमार बीजेपी के खेल में फंस गए थे और उनसे गलत फैसला हो गया। इस फैसले को अब सुधार लिया गया है। ललन सिंह ने कहा कि 2015 में महागठबंधन की भारी जीत हुई थी इसके बावजूद केंद्रीय एजेंसियों का बेजा इस्तेमाल कर बीजेपी ने नीतीश कुमार पर दबाव बनाया और उनसे गलत फैसला दिया। 2017 में गठबंधन तोड़ने का फैसला गलत था और अब इस गलत फैसले को ठीक कर लिया गया है। बीजेपी का साथ छोड़ने का नीतीश कुमार का कदम बिल्कुल सही है।