ब्रेकिंग न्यूज़

Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी

Home / politics / क्या वाकई खेल करने में लगे हैं राजद MLC सुनील सिंह: अमित...

क्या वाकई खेल करने में लगे हैं राजद MLC सुनील सिंह: अमित शाह के बाद गिरिराज सिंह के साथ तस्वीर, नीतीश कैबिनेट में जगह नहीं मिली तो..

29-Jul-2023 01:44 PM

By FIRST BIHAR EXCLUSIVE

PATNA : लालू परिवार के बेहद करीबी माने जाने वाले आरजेडी के विधान पार्षद सुनील सिंह को लेकर नीतीश कुमार ने जो आशंका जतायी थी, क्या वह सच साबित होगी. सियासी गलियारे में ये चर्चा फिर छिड़ गयी है. पहले अमित शाह के साथ फोटो खिंचवा कर सोशल मीडिया पर डालने वाले सुनील सिंह की ताजा तस्वीर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ आयी है. सवाल ये उठ रहा है कि भाजपा नेताओं के साथ बार-बार सुनील सिंह की मुलाकात क्यों हो रही है. चर्चा ये भी है कि सुनील सिंह नीतीश कैबिनेट में अपने लिए जगह चाहते थे लेकिन लालू यादव के इंकार के बाद इधर-उधर देखने लगे हैं.


बता दें कि इसी महीने महागठबंधन विधायक दल की बैठक के दौरान सुनील सिंह को लेकर नीतीश कुमार ने खुले तौर पर नाराजगी जतायी थी. नीतीश कुमार ने कहा था कि वे बीजेपी के संपर्क में हैं और बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लडना चाहते हैं. उससे पहले सुनील सिंह लगातार नीतीश कुमार के खिलाफ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिख रहे थे. मजेदार बात ये भी है कि सुनील सिंह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नीतीश कुमार के खिलाफ लिखने के कुछ घंटे बाद उसे डिलीट भी कर दे रहे थे. नीतीश कुमार ने महागठबंधन की बैठक में कहा था कि सुनील सिंह अमित शाह के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं. वे अमित शाह से मिलकर लोकसभा चुनाव के टिकट की सेटिंग कर रहे हैं.


अब गिरिराज सिंह के साथ सामने आयी तस्वीर

अब एक बार फिर सुनील सिंह को लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है. सुनील सिंह की एक तस्वीर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ सामने आयी है. बताया जा रहा है कि ये तस्वीर गिरिराज सिंह के दिल्ली स्थित आवास की है. सुनील सिंह दिल्ली में गिरिराज सिंह से मिलने गये थे. बता दें कि गिरिराज सिंह ने कुछ दिनों पहले ही अपने घुटनों की सर्जरी करायी है. उनका हाल चाल लेने के बहाने सुनील सिंह उनके घर पहुंचे थे. वहां दोनों ने साथ में तस्वीर खिंचवायी, जो अब वायरल हो गया है.


मंत्री बनना चाहते हैं सुनील सिंह

राजद के सूत्र बताते हैं कि सुनील सिंह बीजेपी के नेताओं से मुलाकात कर अपनी पार्टी पर दबाव बनाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं. दरअसल कुछ दिनों पहले जब बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा चली थी तो सुनील सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी. राजद के एक सीनियर लीडर ने कहा कि सुनील सिंह ने लालू यादव के सामने ये इच्छा जतायी थी कि वे मंत्री पद चाहते हैं. वैसे भी सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद राजद से राजपूत कोटे से मंत्री का पद खाली पड़ा है. सुनील सिंह उस पर ही दावेदारी जता रहे हैं. लेकिन लालू यादव ने उन्हें मंत्री बनाने का आश्वासन देने तक से इंकार कर दिया था.


अब ये माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व पर दबाव बनाने के उद्देश्य से सुनील सिंह भाजपा नेताओं से अपनी नजदीकियां दिखा रहे हैं. हालांकि इससे लालू परिवार पर कोई असर पड़ने की संभावना कम ही है. सुनील सिंह कोई जनाधार वाले नेता नहीं हैं. लालू परिवार की कई सालों तक सेवा के बाद उन्हें विधान परिषद में जगह मिली. वह भी तब जब लालू यादव के करीबी एमएलसी रणविजय सिंह पार्टी छोड़ कर चले गये थे. सुनील सिंह के पार्टी छोड़ने से राजद या लालू परिवार को कोई असर पड़ने वाला नहीं है. लिहाजा लालू या तेजस्वी में से कोई उनका ज्यादा नोटिस नहीं ले रहा है.