ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / politics / Kishanganj Crime News: बिहार के पूर्व विधायक को मिली धमकी, e-mail भेजकर साइबर...

Kishanganj Crime News: बिहार के पूर्व विधायक को मिली धमकी, e-mail भेजकर साइबर अपराधियों ने JDU नेता को धमकाया

29-Sep-2024 12:00 PM

By First Bihar

KISHANGANJ: बिहार के एक पूर्व विधायक और सत्ताधारी दल जेडीयू के नेता को ईमेल के जरिए धमकी मिली है। पूर्व विधायक ने एसपी को इसकी जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसपी के निर्देश पर साइबर सेल पूरे मामले की छानबीन में जुट गया है। अपराधियों ने अबतक 8 बार ईमेल भेजकर पूर्व विधायक को धमकी दे चुके हैं।


दरअसल, किशनगंज के पूर्व विधायक और जेडीयू जिलाध्यक्ष मुजाहिद आलम को धमकी भरा ईमेल भेजा जा रहा है। साइबर अपराधियों द्वारा आठ बार धमकी भेज कर तीन से चार दिन के भीतर उनके फेसबुक आईडी को डिलीट करने की बात कही है। पूर्व विधायक ने घटना की जानकारी एसपी सागर कुमार को दी दी है और कार्रवाई की मांग की है। बीते 20 अगस्त से अबतक 8 बार साइबर अपराधियों ने धमकी भरा ईमेल भेजा है।


पूर्व विधायक और जेडीयू जिलाध्यक्ष मुजाहिद आलम ने एसपी को पूरा ब्योरा सौंपा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। पुलिस की साइबर सेल छानबीन में जुट गई है। साइबर सेल इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ईमेल कहां से भेजा गया है और किसने यह धमकी भरा ईमेल भेजा है। ईमेल आईडी ट्रेस होने के बाद मामले में सख्त एक्शन लिया जाएगा।