ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर

Home / politics / केरल के CM ने नीतीश को लिखा पत्र, सेक्यूलरिज्म-लोकतंत्र को बचाइये, CAA के...

केरल के CM ने नीतीश को लिखा पत्र, सेक्यूलरिज्म-लोकतंत्र को बचाइये, CAA के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पास करिये

03-Jan-2020 05:50 PM

PATNA: सेक्यूलर नीतीश कुमार पर CAA का विरोध करने का दवाब बढता ही जा रहा है. अब केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने नीतीश कुमार को पत्र लिख दिया है. विजयन ने नीतीश ने कहा है कि वे सेक्यूलरिज्म और लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आये.


नीतीश को विजयन का पत्र


केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने नीतीश कुमार को लिखे पत्र में कहा है कि देश के बड़े तबके के बीच नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर आक्रोश है. ये समय की मांग है कि भारत की धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र के प्रति आस्था रखने वाले सभी लोग एक साथ आयें. ऐसे में सभी राज्य केरल की तर्ज पर काम कर सकते हैं. पत्र में नीतीश से अपील की गयी है कि वे केरल विधानसभा की तर्ज पर बिहार विधानसभा में प्रस्ताव पारित करें कि बिहार में नागरिकता संसोधन विधेयक (CAA) को लागू नहीं किया जायेगा.


11 राज्यों के मुख्यमंत्री को लिखा गया है पत्र


केरल के सीएम ने 11 राज्यों के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर ये अपील की है. इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ झारखंड, बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और उड़ीसा के मुख्यमंत्री शामिल हैं. अहम बात ये है कि नागरिकता संशोधन बिल का संसद में समर्थन करने वाली पार्टियों के मुख्यमंत्रियों से भी ये अपील की गयी है कि वे विधानसभा में इसके खिलाफ प्रस्ताव पारित करें.


गौरतलब है कि केरल विधानसभा ने मंगलवार को प्रस्ताव पारित कर अपने राज्य में नागरिकता संशोधन विधेयक को नहीं लागू करने का फैसला लिया है. हालांकि कानूनी विशेषज्ञों के साथ साथ केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ये कह चुके हैं कि राज्य सरकारें इसे नहीं लागू करने का फैसला नहीं कर सकती हैं. विधानसभा में पारित किये गये प्रस्ताव को असंवैधानिक करार दिया गया है. लेकिन फिर भी सियासत रूक नहीं रही है.