अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
03-Sep-2022 12:59 PM
PATNA : मिशन 2024 के तहत विपक्षी एकजुटता के बहाने खुद की दावेदारी विपक्षी दल के नेताओं का मन मिजाज जानने नीतीश दिल्ली जायेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पहुंचे नीतीश के समर्थन में आज जमकर नारेबाजी हुई थी, लेकिन अब उनका दिल्ली दौरा भी तय हो गया है। नीतीश 5 सितंबर को दिल्ली जाएंगे और सूत्रों की मानें तो अगले दो दिनों तक वह दिल्ली में ही रहेंगे। इस दौरान नीतीश की मुलाकात विपक्षी दल के अन्य नेताओं से भी होगी। नीतीश 2024 के लिए विपक्षी एकजुटता के अभियान पर कूच करने वाले हैं।
दिल्ली दौरे पर नीतीश कुमार की मुलाकात तक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी हो सकती है। हालांकि सोनिया गांधी से लगातार उनकी फोन पर बातचीत हो रही है, लेकिन महागठबंधन के नेता के तौर पर बिहार की कमान संभालने के बाद नीतीश कुमार पहली दफे दिल्ली जा रहे हैं।
आपको बता दें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वे बीजेपी को पराजित करने के लिए अलग-अलग राज्यों के विपक्षी नेताओं से मुलाक़ात कर रहे हैं। पिछले दिनों तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. सी आर बिहार पहुंचे थे और यहां उन्होंने नीतीश कुमार से मुलाकात की थी।