ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

Home / politics / कार्तिकेय सिंह पर बोले जीतन राम मांझी, शपथग्रहण के पहले पता होता तो...

कार्तिकेय सिंह पर बोले जीतन राम मांझी, शपथग्रहण के पहले पता होता तो आज वे मंत्री नहीं होते

17-Aug-2022 02:57 PM

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि शपथग्रहण के पहले इसकी जानकारी न तो मुझे थी और न ही मुख्यमंत्री को। शायद इसीलिए उन्हें शपथ लेने का मौका मिला और आज वे कानून मंत्री बन गए हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार साफ़ छवि के नेता हैं, वे जरूर इस पर एक्शन लेंगे। 



जीतन राम मांझी ने कहा कि मेरे खिलाफ तो कोई वारंट भी नहीं थी, सिर्फ केस के कारण मुझे 6 दिन के अंदर इस्तीफा देना पड़ा था। ज़ाहिर सी बात है कि नीतीश कुमार के जीरो टालरेंस ने कई का पत्ता साफ किया है और अब वे इस पर फिर से एक्शन ले सकते हैं। 



आपको बता दें, आरजेडी विधायक और नए कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के खिलाफ कोर्ट में सरेंडर करने का वारंट जारी किया गया था। लेकिन, कोर्ट में सर्रेंडर करने की जगह उन्होंने कानून मंत्री के लिए शपथ ले ली। मामले से जुड़ी जो जानकारी फर्स्ट बिहार को मिली है, उसके मुताबिक़ 2014 में राजीव रंजन को अगवा कर लिया गया था। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए कार्तिकेय सिंह के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया है। कार्तिकेय सिंह ने अभी तक ना तो कोर्ट के सामने सरेंडर किया है ना ही जमानत के लिए अर्जी दी है।