ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन

Home / politics / कार्तिकेय सिंह का विभाग बदलने पर BJP का हमला, कहा- नीतीश फंसाते भी...

कार्तिकेय सिंह का विभाग बदलने पर BJP का हमला, कहा- नीतीश फंसाते भी हैं और बचाते भी हैं

31-Aug-2022 10:53 AM

PATNA : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। जिस तरह से आज विधि व्यवस्था के मंत्री कार्तिकेय कुमार का विभाग बदल दिया गया उसके बाद बिहार की सियासी सरगर्मी तेज़ हो गई है। अब संजय जायसवाल ने सीएम नीतीश की निति के बारे में बताते हुए सरकार को घेरे में ले लिया है। 


संजय जायसवाल ने कहा है कि आज कार्तिकेय सिंह का विभाग बदल दिया गया। नीतीश सरकार के इस फैसले से दाग नहीं धुलेगा। नीतीश कुमार कहते हैं कि हम न किसी को फंसाते हैं और न ही किसी को बचाते हैं। लेकिन नीतीश कुमार की जो निति है वो इससे बिल्कुल अलग है। नीतीश कुमार की निति है 'फंसाते भी हम हैं और बचाते भी हम हैं'। इसीलिए कार्तिकेय कुमार को बचाने के लिए नीतिश कुमार ने उनका विभाग ही बदल दिया। उन्हें विधि व्यवस्था से हटाकर गन्ना विभाग की ज़िम्मेदारी दे दी गई है। 



वहीं, जायसवाल ने नीतीश को लालू के परिवार का आदेश पालक बता दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बिहार की शासन व्यवस्था गिर रही है, नीतीश कुमार केवल लालू जी के परिवार के आदेश पालक की भूमिका में रह गए हैं। कार्तिकेय कुमार को जेल जाने से बचाने के लिए नीतीश कुमार ने अपनी निति अपना ली और उनका विभाग बदल दिया। 



गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विवादों में घिरे अपने मंत्री कार्तिकेय कुमार का विभाग बदल दिया है। कार्तिकेय कुमार अब विधि विभाग के मंत्री नहीं होंगे। इसकी जगह उन्हें गन्ना उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, गन्ना उद्योग मंत्री शमीम अहमद अब विधि विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।



वहीं, आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बीजेपी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो कार्तिकेय कुमार का विभाग बदला है, वो उनका विशेषाधिकार है। इस पर बीजेपी को बोलने का कोई हक़ नहीं है। बीजेपी दूसरे पर उंगली उठाने से पहले खुद के गिरेवान में झांक कर देखे। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी चार्जशिटेड हैं। इसके अलावा कई और मंत्री भी हैं, जिनपर कई मामले दर्ज हैं। इसके बावजूद वे अभी तक मंत्री बने हुए हैं।