ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

Home / politics / कार्तिकेय सिंह पर RJD बोली, दोषियों के लिए माफ़ी नहीं

कार्तिकेय सिंह पर RJD बोली, दोषियों के लिए माफ़ी नहीं

17-Aug-2022 01:45 PM

PATNA : बिहार सरकार के नए कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह की मुश्किलें अब बढ़ने वाली है। उनपर लगे आरोप को लेकर अब आरजेडी ने भी ये साफ़ कर दिया है कि अगर वे दोषी पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कानून के रास्ते में जो आएंगे, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। इस मामले पर पार्टी के विधायक शक्ति सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी बीजेपी की तरह काम नहीं करती है कि अपनों को बचाए और गैरों को फंसाए। 



शक्ति सिंह यादव ने कहा कि ये काम बीजेपी का है कि विपक्षों पर ED से करवाई कराए। हालांकि इस दौरान वे मीडिया पर थोड़े भड़के भी दिखे। उन्होंने कहा कि जब तक सच सामने न आ जाए तब तक इस तरह की खबरें न चलाएं। उन्होंने कहा कि केवल आरोप लग जाने से कोई आरोपी हो जाता है क्या। 



आपको बता दें, आरजेडी विधायक और नए कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के खिलाफ कोर्ट में सरेंडर करने का वारंट जारी किया गया था। लेकिन, कोर्ट में सर्रेंडर करने की जगह उन्होंने कानून मंत्री के लिए शपथ ले ली। मामले से जुड़ी जो जानकारी फर्स्ट बिहार को मिली है, उसके मुताबिक़ 2014 में राजीव रंजन को अगवा कर लिया गया था। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए कार्तिकेय सिंह के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया है। कार्तिकेय सिंह ने अभी तक ना तो कोर्ट के सामने सरेंडर किया है ना ही जमानत के लिए अर्जी दी है।