अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
28-Aug-2021 08:18 PM
PATNA: इन दिनों खासे चर्चे में बने लालू-राबड़ी के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अब कपिल शर्मा के मशहूर कॉमेडी शो में जाने की तैयारी में है. तेजप्रताप यादव को कपिल शर्मा के शो में शामिल होने का न्योता मिला है. लेकिन उन्हें फ्लाइट टिकट मिलने का इंतजार है.
दरअसर तेजप्रताप यादव ने आज खुद बताया कि उन्हें कपिल शर्मा के शो में शामिल होने का निमंत्रण मिला है. पटना में आरजेडी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए तेजप्रताप यादव ने ये जानकारी दी. हालांकि उन्हें इस शो के प्रोड्यूसर से फ्लाइट टिकट मिलने का इंतजार है. तेजप्रताप यादव ने कहा “वे फ्लाइट टिकट भेजेंगे तो हम जायेंगे.”
हालांकि कपिल शर्मा के शो के प्रोड्यूसर की तरफ से ऐसी कोई जानकारी मीडिया को नहीं दी गयी है. लेकिन तेजप्रताप यादव खुद ये कह रहे हैं कि उन्हें निमंत्रण मिला है. वैसे उनके पिता लालू प्रसाद यादव टीवी शोज के सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाले नेता रहे हैं.
लालू प्रसाद यादव शाहरूख खान के शो से लेकर दूसरे कई टीवी कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं. किसी दौर में लालू प्रसाद यादव का टीवी शो में शामिल हो जाने से उस कार्यक्रम का हिट हो जाना तय माना जाता था.
तेजप्रताप यादव खुद को दूसरा लालू घोषित कर चुके हैं. वे लालू प्रसाद यादव के अंदाज की नकल करते भी देखे जाते हैं. वहीं लालू-राबड़ी के सियासी उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव अपनी गंभीर छवि बना कर रखते हैं.