वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर
03-Jan-2020 08:37 PM
PATNA : बिहार की पॉलिटिक्स में भूत ने एंट्री पर सियासी बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के सीनियर लीडर मंगल पांडेय ने इसी मु्द्दे से जुड़े लालू यादव के एक ट्वीट के जवाब में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला है। मंगल पाण्डेय ने दनादन ट्वीट कर लालू यादव को प्रवचन की जगह पश्चाताप की सलाह दी है।
मंगल पाण्डेय ने ट्वीट करते हुए कहा है कि काल कोठरी से प्रवचन देने की जगह लालू जी को पश्चाताप करना चाहिए। वहीं इससे पहले एक और ट्वीट कर उन्होनें कहा कि घोटाले का आरोप साबित होने पर रांची जेल की शोभा बढ़ा रहे लोग अब बेरोजगारी, विधि व्यवस्था और शुचिता पर प्रवचन वाच रहे हैं।
दरअसल लालू ने ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए लिखा था कि इस बार जनता कसके वोट की झाड़-फूंक से इनके सारे भूत-प्रेत छुड़ा देगी। विकराल बेरोजग़ारी, महँगाई, ध्वस्त विधि व्यवस्था, बदहाल शिक्षा व्यवस्था और घूसख़ोरी जैसे सतही भूत-प्रेती और डरावने मुद्दों की बात नहीं करके छलिया लोग जनता को भ्रमित करने के लिए भुतही बातें कर रहे है।
लालू ने ऐसा ट्वीट नीतीश के उस किस्से पर टिप्पणी करते हुए कहा जिसे नीतीश ने नये साल के पहले दिन बधाई देने आए हुए लोगों को भूत का किस्सा सुनाते हुए कहा था कि जब वे पटना के 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में जब वे रहने आए थे तो दो सीएम, लालू और राबड़ी उस आवास के आवासीय परिसर से दो फीट मिट्टी तक ले गए थे।ये पूछे जाने पर लालू ने हंसते हुए कहा था कि वे सीएम आवास में भूत छोड़कर आए हैं। इसपर नीतीश कुमार ने कहा था कि टोना-टोटका, अंधविश्वास, ये सब बेकार की बातें हैं और हम इन बातों पर विश्वास नहीं करते।