बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार
17-Jul-2023 07:33 PM
By First Bihar
DELHI: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के बाद लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंच गये। इस दौरान जेपी नड्डा और चिराग के बीच बिहार की राजनीति को लेकर लंबी बातचीत हुई। वही हाजीपुर सीट को लेकर भी चर्चा हुई। अब यह बात निकलकर सामने आ रही है कि चिराग पासवान एनडीए में शामिल हो गये हैं। जेपी नड्डा ने चिराग पासवान से कहा कि एनडीए परिवार में आपका स्वागत है।
वही दिल्ली में आज चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। दोनों की मुलाकात में भाजपा और चिराग पासवान की पार्टी के बीच अगले लोकसभा चुनाव में समझौता फाइनल हो गया है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि हाजीपुर लोकसभा सीट से पशुपति पारस का पत्ता साफ हो गया है। इस तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हैं।अमित शाह से मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। इस मुलाकात के बाद चिराग पासवान एनडीए परिवार का हिस्सा हो गये हैं।
उधर अमित शाह से चिराग की मुलाकात के बाद यह चर्चा होने लगी है कि बीजेपी ने चिराग की मांगें मान ली है। चिराग से कल भी बीजेपी के नेताओं ने बात की थी। इससे पहले नित्यानंद राय चिराग और पशुपति पारस से कई बार बातचीत कर चुके थे। भाजपा से सीटों पर सहमति बनने के बाद चिराग को आज अमित शाह ने मिलने के लिये बुलाया था। सोमवार की चिराग पासवान ने अमित शाह से मुलाकात की।
इस दौरान अमित शाह और चिराग पासवान की मुलाकात के बाद पारस गुट की सांसद वीणा देवी चिराग पासवान के आवास पर पहुंच गयीं। सांसद वीणा देवी ने चिराग पासवान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई। दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई है इसका पता अभी नहीं चल सका है। बता दें कि वीणा देवी राष्ट्रीय लोक जनता जनशक्ति पार्टी पारस गुट की सांसद हैं। चिराग पासवान से वीणा देवी की मुलाकात के बाद तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।
