BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन
07-Sep-2024 04:37 PM
By First Bihar
GAYA: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। शुक्रवार को वो पटना पहुंचे थे जिसके बाद भागलपुर और गया में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। आज शाम वो दिल्ली लौट जाएंगे। जेपी नड्डा आज गया एएनएमएमसीएच पहुंचे थे जहां सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उन्होंने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मंच से लोगों को संबोधित किया।
तभी डॉक्टरों के बैठने के लिए बनाए गये गैलरी में अचानक सांप आ गया जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। हालांकि सांप ने किसी को हानि नहीं पहुंचाई। डॉक्टर्स गैलरी में सांप के आने के बाद जेपी नड्डा ने कहा कि आशीर्वाद देने के लिए भोलेनाथ आए हैं। भोलेनाथ का आशीर्वाद हम सभी को मिल गया है। अब सब कुछ शुभ होगा।
बता दें कि जेपी नड्डा ने आज गया एएनएमएमसीएच में सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक का उद्घाटन किया। जहां 8 मॉडर्न मॉड्यूलर ओटी है। ऐसी ही बिल्डिंग दिल्ली एम्स का भी है। दिल्ली एम्स में जो मशीनें लगी हैं, वैसी ही मशीनें गया के इस अस्पताल में उपलब्ध करायी गयी है। जेपी नड्डा ने बताया कि सारण, पूर्णिया, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सीवान, बक्सर और जमुई में भी मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि बदलता बिहार बदलता भारत चाहिए तो यहां के लोग बदलने नहीं चाहिए। उनका कहना था कि अभी बिहार में एनडीए की जो सरकार है उसे 2025 में भी कंटीन्यू करना होगा तभी बिहार को बदलने का सपना पूरा होगा। जब बीजेपी और जेडीयू इसी तरह आगे भी मिलकर काम करते रहेंगे तो बिहार में वो काम होगा जो किसी ने कभी सोची नहीं होगी।
बता दें कि दो दिवसीय बिहार दौरे के पहले दिन जेपी नड्डा ने पटना के आईजीआईएमएस में पूर्वोत्तर भारत के सबसे बड़े नेत्र अस्पताल का उद्घाटन किया। वही स्वास्थ्य विभाग की 850 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया। पटना में जेपी नड्डा ने कहा था कि आने वाले दिनों में बिहार मेडिकल हब बनेगा।