Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश
22-Jun-2020 12:52 PM
PATNA : महागठबंधन छोड़ने का मन बना चुके पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के लिए जेडीयू ने रेड कारपेट पर बिछा दिया है। जेडीयू ने मांझी की तरफ से दिए गए संकेतों का स्वागत करते हुए कहा है कि अगर जीतन राम मांझी जेडीयू में आते हैं तो यह अच्छी बात होगी। नीतीश कैबिनेट के मंत्री और जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने कहा है कि जीतन राम मांझी घर वापसी की संभावनाओं का स्वागत किया है।
अशोक चौधरी ने कहा है कि जीतन राम मांझी बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वह दलितों के एक बड़े नेता हैं अगर वह आते हैं तो उनका स्वागत होगा। अशोक चौधरी ने कहा है कि मांझी अगर वापस आते हैं तो यह उनके लिए घर वापसी जैसा होगा। इतना ही नहीं अशोक चौधरी ने यह भी कहा है कि नीतीश कुमार के मजबूत नेतृत्व में बिहार के नेताओं को अपना भविष्य नजर आ रहा है इसीलिए वह साथ आ रहे हैं।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन में जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एक बार फिर से पाला बदलेंगे। मांझी विधानसभा चुनाव के पहले महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए में वापसी करेंगे। मांझी ने महागठबंधन में कोआर्डिनेशन कमेटी के गठन को लेकर जो डेडलाइन तय की है उसके बाद वह अपना अगला कदम बढ़ाएंगे।
JDU में विलय के मुद्दे पर चर्चा के लिए जीतन राम मांझी ने अपने नेताओं की बैठक बुलाई है। जीतन राम मांझी ने खुद इस बात का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव किसी की बात नहीं सुन रहे हैं तो ऐसे में राजनीति संभावनाओं का खेल है। नीतीश कभी बीजेपी के विरोधी रहे और लालू सहयोगी, तो मुझ पर सवाल क्यों? इसका साफ मतलब है कि जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से NDA में वापसी करने की तैयारी में हैं।