Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
18-Jun-2025 07:43 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार सरकार की ओर से गठित आयोगों में नेताओं के रिश्तेदारों की नियुक्ति को लेकर तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा था कि बिहार में जीजा आयोग, जमाई आयोग बनाने के साथ-साथ मेहरारू आयोग भी बना देना चाहिए। जिस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि लालू यादव के परिवार का एक आयोग भी बन जाना चाहिए।
दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी मीडिया से बातचीत करते हुए यह बातें कही। जीतन राम मांझी ने कहा कि गिल्ली डंडा खेलने वाले तेजस्वी को बिहार का डिप्टी सीएम बना दिया गया। जबकि तेजस्वी ने कुछ पढ़ाई लिखाई नहीं की थी। सिर्फ खेल खेला था।
जीतन राम मांझी ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए गया कि "चलनी दूसे सूप के,जेहमे खुदे बहत्तर गो छेद”..तेजस्वी से कोई अच्छी बातों को उम्मीद हम लोग नहीं रखते हैं। जो खुद परिवारवादी पार्टी है। नौवीं फेल जिसने अपने पत्नी को मारकर भगाया उसे बिहार का स्वास्थ्य मंत्री बना दिया गया। मीसा को राज्यसभा का मेंबर बनाया और लोकसभा का चुनाव लड़ाकर सांसद बनाया। सिंगापुर की रहने वाली रोहणी को लोकसभा का चुनाव लड़ाया। कौन ऐसे आंदोलन की उपज हैं राबड़ी देवी जिनको विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। इसी को कहा जाता है कि "चलनी दूसे सूप के,जेहमे खुदे बहत्तर गो छेद”..
पटना से प्रेम की रिपोर्ट