अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
01-May-2020 01:18 PM
PATNA : झारखंड के मजदूरों को लेकर तेलंगाना से ट्रेन रवाना हो चुकी है। बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी केन्द्र सरकार से बाहर फंसे मजदूरों को वापस लाने के लिए ट्रेन चलाने की ही मांग करते रह गये। इस बीच लगातार बिहार सरकार को घेर रहे विपक्ष को नयी संजीवनी मिल गयी है। आरजेडी ने सरकार को आड़े हाथों लिया है।
आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार की डबल इंजन की सरकार किस काम की झारखंड की सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से रेल मंत्रालय से तेलंगाना की सरकार से लाइन अप करके ट्रेन खुलवा लिया और प्रवासी मजदूरों को वापस घर झारखंड लाने की व्यवस्था कर ली लेकिन बिहार की डबल इंजन की सरकार अभी तक बहानेबाजी कर रही है और केंद्र सरकार के बहाने बैठी है।
मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी के दो हजार बस देने के प्रस्ताव को भी नहीं मान रही है। भोजपुरी में एक कहावत है ना खेलव ना खेले देव खेलवे बिगाड़ देव बिहार की सरकार यही कर रही है ना लाएंगे ना दूसरे को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी को लाने देंगे। हाथ खड़े करके केंद्र के भरोसे बैठे रहेंगे इस बात से यह तो सिद्ध हो रहा है कि बिहार में डबल इंजन की सरकार में ट्रबल है।
उन्होनें कहा कि यह 15 वर्षों से राज कर रहे एनडीए सरकार की विफलता है जिन के राज मैं बड़ी संख्या में छात्रों को नौजवानों को मजदूरों को पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा और अब सरकार इस आपदा की घड़ी में जब उनको वापस घर आना है तो सरकार बिहार की अपनी जिम्मेदारी जवाबदेही से भाग रही है।