Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज
12-Nov-2022 08:29 AM
By AJIT
JEHANABAD: खबर जहानाबाद से है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 51 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के गांव में बीती रात विशेष अभियान चलाकर शराब कारोबारियों और शराबियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है।
इस अभियान में 5 महिला शराब कारोबारी समेत कुल 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें 7 लोग शराब बनाने के धंधे में संलिप्त है। आपको बता दें, 44 लोग शराब के नशे में गिरफ्तार किए गए हैं। इस मामले में जहानाबाद उत्पाद अधीक्षक नित्यानंद प्रसाद ने बताया कि पटना उत्पाद विभाग के विशेष आप्त सचिव के निर्देश पर यह पूरे जिले में शराब कारोबारी और शराबियों के खिलाफ अभियान चलाया गया था, जिसमें अलग-अलग गांव से कुल 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इस तरह के अभियान से शराब कारोबारियों शराबियों के बीच में हड़कंप मच गया है। इसको लेकर आगे भी इस तरह की छापेमारी जारी रहेगी। ताकि जिले भर में पूरी तरह से शराबबंदी अभियान को सफल बनाया जा सके।