ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / JDU से अलग होते ही उपेंद्र कुशवाहा को BJP का ऑफर: आलाकमान का...

JDU से अलग होते ही उपेंद्र कुशवाहा को BJP का ऑफर: आलाकमान का मैसेज लेकर कुशवाहा के घर पहुंचे BJP के प्रदेश अध्यक्ष

21-Feb-2023 04:59 PM

By First Bihar

PATNA: जेडीयू से नाता तोड़ कर अलग पार्टी बनाने के एलान के एक दिन बाद ही उपेंद्र कुशवाहा को भाजपा का ऑफर मिल गया है. भाजपा आलाकमान का मैसेज लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल उपेंद्र कुशवाहा के घर पहुंच गये हैं. दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई. हालांकि संजय जायसवाल ने कहा कि वे शिष्टाचार में उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात करने आये हैं।


संजय जायसवाल मंगलवार को ही दिल्ली से पटना पहुंचे औऱ एयरपोर्ट से सीधे उपेंद्र कुशवाहा  के घर पहुंच गये. उन्होंने लगभग आधे घंटे तक कुशवाहा से बातचीत की.  सू सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक संजय जायसवाल अपने नेतृत्व का मैसेज लेकर कुशवाहा के घर गये थे. भाजपा मान रही है कि कुशवाहा के अलग होने के बाद जेडीयू में कोई दम नहीं रह गया है. उपेंद्र कुशवाहा 2024 और 2025 के चुनाव में बीजेपी के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।


कुशवाहा से सीख लें नीतीश 

वैसे संजय जायसवाल ने मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे शिष्टाचार मुलाकात करने आये थे. उपेंद्र कुशवाहा से नीतीश कुमार को सीख लेना चाहिये. उपेंद्र कुशवाहा राज्यपाल द्वारा मनोनीत विधान पार्षद थे. फिर भी जेडीयू छोडने के साथ साथ उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफे का एलान कर दिया. नीतीश कुमार को सीखना चाहिये कि राजनीतिक इमानदारी क्या होती है. अगर पाला बदलना हो तो पद से इस्तीफा दे देना चाहिये औऱ फिर से जनादेश लेना चाहिये. संजय जायसवाल ने कहा कि इस मुलाकात का कोई सियासी मकसद नहीं है. वे व्यक्तिगत तौर पर उपेंद्र कुशवाहा को बधाई देने आये हैं.


बता दें कि एक दिन पहले ही उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू को छोड कर राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाने का एलान किया है.  उसी दिन बीजेपी के नेताओं ने उनके फैसले का स्वागत किया था. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा था कि उनका उपेंद्र कुशवाहा से बेहतर संबंध नहीं रहा है. लेकिन कुशवाहा ने जिस दिलेरी से विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देकर जेडीयू छोड़ने का एलान किया है उससे वे बहुत प्रभावित हुए हैं. 


उधर उपेंद्र कुशवाहा ने पहले ही भाजपा को लेकर नरमी के संकेत दे दिये हैं. कुशवाहा ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी को दिल्ली की सत्ता से हटा पाना मुश्किल है. जाहिर है भाजपा औऱ कुशवाहा के बीच फिर से दोस्ती की पटकथा तैयार हो रही है. वैसे भी उपेंद्र कुशवाहा 2014 से 2019 तक बीजेपी के साथ ही थे. 2019 में नीतीश कुमार के दबाव में भाजपा ने उपेंद्र कुशवाहा से पल्ला झाड़ लिया था.