सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....
01-Apr-2024 07:26 PM
By First Bihar
KATIHAR: लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती जारी है अब चुनाव में खड़े उम्मीदवार प्रचार के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इसी क्रम में कटिहार के सांसद दुलालचंद गोस्वामी भी चुनाव के मूड में आ गये हैं। इस बार नीतीश कुमार की पार्डी जेडीयू ने उन्हें फिर कटिहार से टिकट दिया है। दुलालचंद गोस्वामी कटिहार में टेम्पू चलाकर अपना प्रचार कर रहे हैं और लोगों से वोट देने की अपील कर रहे हैं। उन्हें टेम्पू चलाते देख लोग टेम्पू वाले सांसद कहने लगे।
यह बात सब जानते हैं कि वो पहले टेम्पू चलाया करते थे। टेम्पू चलाकर आज कटिहार के सांसद बने हैं। इस बार फिर चुनावी मैदान में खड़े हुए हैं। एक बार फिर कटिहार की जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं। अपने पुराने पेशे के बारे में लोगों को बता रहे हैं। कह रहे हैं कि पहले वो टेम्पू ही चलाते थे। काफी प्रयास और मेहनत के बाद आज वे इस पद पर पहुंचे हैं।
कटिहार सांसद दुलालचंद गोस्वामी इस बार भी एनडीए के प्रत्याशी के रूप में जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं इन दिनों वो काफी चर्चा में बने हुए हैं क्योंकि इन दिनों टेम्पू चलाते ये रोड पर नजर आ रहे हैं। जिस इलाके से वो गुजरते हैं लोग कहने लगते हैं कि देखों सांसद साहब टेम्पू चला रहे हैं। लोग उन्हें टेम्पू वाला सांसद के रूप में जानते हैं। दुलालचंद गोस्वामी ने बताया कि वो बेहद साधारण परिवार से आते हैं।
कटिहार सांसद दुलालचंद गोस्वामी ने कहा कि1987 में जब बाढ़ आया था तब उसमें सबकुछ बह गया था। हम उस समय ग्रेजुएशन पार्ट वन में थे। कुछ परिस्थिति ऐसी आई तो घर छोड़ना पड़ा। पढ़ाई भी करने थी और बहन की शादी भी करनी थी ऐसे में पटना में जाकर उस समय टेम्पू चलाने लगे। बहन की शादी टेम्पू चलाकर ही किये। लेकिन कोई गलत काम नहीं किये।
टेम्पू चलाकर परिवार का भरण पोषण हम किये। पहला रोजगार तो हम टेम्पू चलाकर किये। जो लोग करीबी है वो कभी कभी मजाक में बोलते हैं तब हम उनकों बताते हैं जब जैसा तब वैसा होना चाहिए। पहले टेम्पू चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे अब हम चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आज भी लोग उन्हें टेम्पू वाला सांसद कहते हैं।