परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
10-Jul-2021 08:50 AM
BHAGALPUR : भागलपुर के कुख्यात अपराधी कपिल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कपिल यादव की गिरफ्तारी स्थानीय सांसद अजय मंडल के घर के दरवाजे से की गई है। कुख्यात अपराधी और कांट्रेक्ट किलर कपिल यादव की तलाश पुलिस को लंबे अरसे से थी लेकिन खुद पुलिस को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसकी गिरफ्तारी सांसद के ठिकाने से होगी। शुक्रवार की सुबह तकरीबन 9 बजे जेडीयू सांसद अजय मंडल के घोघा स्थित आवास के बाहर से कपिल यादव को गिरफ्तार किया गया है। कपिल यादव कई मामलों में फरार चल रहा था। वह सांसद अजय मंडल से मुलाकात करने पहुंचा था और जैसे ही उनके घर से बाहर निकला वैसे ही पुलिस ने सांसद के दरवाजे से ही उसे दबोच लिया।
कुख्यात कपिल यादव ने 11 जून की रात बरारी थाना इलाके मैं हनी साह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। पुलिस को इस मामले में भी उसकी तलाश थी। जिस बाइक पर सवार होकर कपिल यादव सांसद अजय मंडल से मिलने पहुंचा था उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस अब कपिल यादव से पूछताछ कर रही है। सांसद अजय मंडल ने कबूल किया है कि कपिल यादव उनसे मिलने आया था और लौटते वक्त उनके घर के बाहर से ही पुलिस ने कपिल यादव को गिरफ्तार किया। हालांकि जेडीयू सांसद का यह भी कहना है कि गिरफ्तारी के बाद उन्हें मालूम पड़ा कि कपिल यादव कोई बड़ा अपराधी है। कपिल यादव की गिरफ्तारी के बाद जेडीयू सांसद ने कहा कि अगर कोई मेरे घर मिलने आता है तो वह मेरे लिए भगवान की तरह है। अजय मंडल ने कहा है कि उनके घर आया अपराधी भी भगवान है इसलिए वह इस मामले में कुछ नहीं कह सकते। जेडीयू सांसद के मुताबिक कपिल यादव ने उन्हें एक दिन पहले उन्हें फोन किया था और कहा था कि सड़क निर्माण के मामले में वह उनसे मुलाकात करना चाहता है। कपिल यादव ने उनसे मुलाकात के दौरान रोड का ठेका दिलवाने का आग्रह किया। कपिल यादव ने कहा कि हम लोग आपके कार्यकर्ता हैं इसलिए कुछ काम मिल जाता तो अच्छा होता। हालांकि सांसद के मुताबिक उन्होंने एमपी फंड समाप्त होने का हवाला देकर कपिल यादव को चलता कर दिया।
उधर सांसद के घर के बाहर से कुख्यात अपराधी कपिल यादव की गिरफ्तारी के बाद एसएसपी निताशा गुड़िया ने कहा है कि कपिल यादव की तलाश पुलिस को थी। कॉन्ट्रैक्ट किलर कपिल यादव भागलपुर का बड़ा अपराधी है। उसके ऊपर कांट्रेक्ट किलिंगज़ रंगदारी, आर्म्स एक्ट, डकैती समेत कुल 22 से अधिक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। कपिल यादव नाथनगर के भतोड़िया गांव का रहने वाला है हालांकि छोटी खंजरपुर गोलीकांड को छोड़ बाकी सभी मामलों में वह जमानत ले चुका है।