Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज Bihar Accident : बड़ा हादसा टला ! अनियंत्रित ट्रक दुकान और घर में घुसा, बाल-बाल बचे महिला और दो बच्चे; नशे में ड्राइविंग बनी वजह Viral Video: घर से भागकर रचाई लव मैरिज, फिर सोशल मीडिया पर खोला राज… बयान सुनकर लोग रह गए दंग बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल
10-Jul-2021 08:16 PM
PATNA : जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय में आज जश्न का माहौल था। मौका था पूर्व विधायक मंजीत सिंह की घर वापसी का। मंजीत सिंह को पार्टी में शामिल कराने के लिए लोकसभा सांसद ललन सिंह से लेकर बिहार सरकार के कई मंत्री मौजूद थे। मुख्य मंच पर जेडीयू के नेताओं के साथ-साथ मंजीत सिंह के साथ आए नेताओं और खास लोगों को जगह मिलनी थी लेकिन इस दौरान जेडीयू के नेता मंच पर कुर्सी के लिए आपस में ही उलझे नजर आए।
दरअसल हुआ यह कि मंजीत सिंह जैसे ही पार्टी सभागार स्थित मुख्य मंच पर पहुंचे उनके साथ कहीं अन्य नेता भी मंच की तरफ बढ़े। मंच पर जिन लोगों के लिए बैठने का इंतजाम किया गया था उनकी पूरी लिस्ट बनी हुई थी। जेडीयू के नेता छोटू सिंह भी इस दौरान मंच पर आ गए लेकिन छोटू सिंह का रास्ता एमएलसी संजय गांधी ने रोक लिया। संजय गांधी ने छोटू सिंह को नीचे की तरफ से बैठने के लिए कहा इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गयी। सभागार में उस वक्त काफी शोर-शराबा हो रहा था इसलिए साफ साफ यह नहीं सुना जा सका कि एमएलसी संजय गांधी और छोटू सिंह के बीच क्या बातचीत हुई लेकिन बातचीत का लहजा बता रहा था कि दोनों में तीखी नोकझोंक हो रही थी। बात बिगड़ता देख पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह जी उनके पास आ गए। जय कुमार सिंह बीच-बचाव करने लगे इस दौरान अन्य नेता भी वहां पहुंच गए।
इसी बीच मिलन समारोह का कार्यक्रम शुरू हो गया और सबका ध्यान पार्टी के उन नेताओं पर जा टिका जो मंजीत सिंह को जेडीयू में शामिल करा रहे थे। उमेश कुशवाहा ने बोलना शुरू किया तो एमएलसी संजय गांधी और छोटू सिंह भी शांत पड़ गए। पूरे घटनाक्रम के बाद ना तो छोटू सिंह और ना ही एमएलसी संजय सिंह मंच पर बैठने गए। भले ही मंजीत सिंह के मिलन समारोह पर सबकी नजरें थी लेकिन मंच पर हुए इस वाक्य को सभी लोग तिरछी नजर से देख रहे थे।