दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला Bihar murder case : 15 साल बाद लिया खून का बदला! बेटे की सरेआम हत्या से सनसनी, पिता के केस में गवाही देना पड़ा भारी कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी
05-Jun-2024 01:10 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बिहार में जेडीयू बड़ा भाई बनकर उभरी है। बीजेपी के मुकाबले जेडीयू ने चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है। दिल्ली की सत्ता की चाबी फिलहाल जेडीयू के पास है। ऐसे में उसकी महत्वाकांक्षा भी बढ़ती जा रही है। रुझानों के सामने आने के बाद ही जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने यह कहकर सभी को चौंका दिया था कि नीतीश कुमार से बेहतर पीएम कोई नहीं हो सकता है। अब जेडीयू के एक और नेता ने सीएम नीतीश को पीएम बनाने की वकालत कर दी है।
बिहार सरकार में जेडीयू कोटे के मंत्री जमां खान ने कहा है कि सियासत में जिस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, वह सही नहीं है। हमलोग एनडीए के साथ हैं और एनडीए के साथ ही रहेंगे। नीतीश कुमार देश के विकास के बारे में सोंचते रहते हैं। वर्ष 2005 के बाद उनको जब भी मौका मिला, बिहार का उन्होंने विकास किया। देश और दुनिया के लोग मानते हैं कि बिहार का विकास तेजी से हुआ है। आज दिल्ली में एनडीए की मीटिंग है, देखिए क्या होता है?
जमां खान ने कहा कि नीतीश कुमार का जो चेहरा है अब केवल बिहार के अंदर ही नहीं, बल्कि देश के अंदर ऐसा चेहरा बनकर उभरा है जो एक प्रहरी का होना चाहिए। किसी जाति या धर्म के लोग ऐसा नहीं कह सकते कि बिहार में किसी के साथ कोई सौतेला व्यवहार हुआ है। नीतीश कुमार सबको साथ लेकर चलने की बात करते हैं। इसलिए पूरी उम्मीद है कि अगर वह आगे जाते हैं तो देश और बिहार की जनता को खुशी होगी।
उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी का नेता चाहता है कि उसका नेता शीर्ष पद पर जाए। देश की जनता चाहती भी है कि नीतीश कुमार को आगे आना चाहिए और देश के स्तर पर राजनीति करनी चाहिए ताकि देश का और तेजी से विकास हो। हमारे नेता ऐसे हैं कि कोई चाहे भी तो उनको छोड़कर कुछ नहीं कर सकता है इसलिए जो विरोधी हैं वह भी उनका साथ चाहते हैं। हमलोग चाहते हैं कि नीतीश कुमार आगे जाएं और आगे जाकर देश को संभालें।