BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
26-Oct-2024 08:52 PM
By First Bihar
PATNA: वेतन घोटाला का आरोप लगाने वाले जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार को तेजस्वी यादव ने 12 करोड़ 10 लाख रूपये के मानहानि का नोटिस भेजा है। लॉ फर्म के जरीये यह लीगल नोटिस जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार को भेजा गया है।
जेडीयू नेता के इस बयान को लेकर तेजस्वी यादव ने 10 दिनों के अंदर 12.10 करोड़ रूपये का हर्जाना मांगा है। साथ ही सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगने की बात कही है। बता दें कि बीते 21 अक्टूबर को जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने चारा घोटाला किया और तेजस्वी यादव वेतन घोटाला कर रहे हैं।
पिछले विधानसभा चुनाव में उनके शपथ-पत्र से इस बात की पुष्टि होती है। नीरज कुमार ने कहा था कि 2015 में तेजस्वी यादव ने यह जानकारी दी थी कि उनकी वार्षिक आय 5 लाख 8 हजार 19 रुपये है जबकि हलफनामा में उन्होंने एक करोड़ 13 लाख रूपये अलग-अलग लोगों को कर्ज के तौर पर दिये जाने की बात कही गई थी। नीरज कुमार ने कहा था कि 2020 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव की वार्षिक आय घटकर 1 लाख 41 हजार हो गई। इसका मतलब यह हुआ कि वो 11812 रुपया 50 पैसा प्रति महीने कमाते हैं। जबकि एक विधायक को 40 हजार रूपये प्रतिमाह बेसिक मिलता है।
नीरज कुमार ने कहा था कि 11 हजार रुपया महीना कमाने वाला व्यक्ति चार्टर प्लेन में अपनी जन्मदिन की पॉर्टी कैसे मना सकता है? वो हमेशा विदेश भी कैसे घूम लेते है? यह फार्मूला बिहार के लोगों को भी बताना चाहिए। नीरज कुमार ने कहा था कि नेता प्रतिपक्ष बनते ही आमदनी कम हो जाती है जबकि सिर्फ विधायक रहते ही कमाई बढ़ जाती है। नीरज कुमार ने यह भी कहा था कि यदि मेरा आंकड़ा गलत हैं तो तेजस्वी यादव केस करें। जेडीयू नेता के इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए तेजस्वी यादव ने शनिवार को 8 पन्ने का लीगल नोटिस भेजा है। 12 करोड़ 10 लाख रुपये के मानहानि का नोटिस भेजकर 10 दिनों के भीतर हर्जाना देने को कहा है।
पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सैलरी घोटाला करने की बात की जा रही है तो हम लीगल नोटिस क्यों नहीं भेजें। बकायदा कोई जवाब नहीं आएगा हम उनको कोर्ट तक लेकर जाएंगे। भाजपा आरएसएस का चोला जेडीयू पहनी हुई है। जो दंगा कराना चाहती है जो देश को तोड़ना चाहती है जो समाज में जहर फैलाने की कोशिस कर रहे है। आरक्षण विरोधी लोग चाहते हैं कि दो समुदाय के बीच में झगड़ा हो। लेकिन हमलोग पढ़ाई लिखाई गरीबी पलायन महंगाई चिकित्सा शिक्षा की बात करते हैं लेकिन ये लोग हिन्दू मस्जिद की बात करते हैं।
गिरिराज सिंह बताये कि क्यों नहीं टेक्सटाइल पार्क बिहार को दिये। 10 साल से मंत्री है बिहार के लिए क्या किये गिरिराज सिंह. स्पेशल पैकेज और विशेष राज्य का दर्जा अब तक क्यों नहीं दिया गया। गिरिराज सिंह यदि नफरत फैलाएंगे तो हमलोग चुप नहीं बैठेंगे मुंहतोड़ जवाब देंगे। मीडिया ने पूछा कि मांझी जी कहते हैं कि तेजस्वी यादव शराब का सेवन करते हैं शराब बेचवाते हैं क्या उन्हें भी लीगल नोटिस भेजेंगे। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इस पर हम क्या टिका टिप्पणी करें कोई सबूत है तो हमको दीजिए।