ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / politics / जेडीयू ने PK को कहा अहसानफरामोश और दलाल, अजय आलोक बोले- सूर्य पर...

जेडीयू ने PK को कहा अहसानफरामोश और दलाल, अजय आलोक बोले- सूर्य पर थूकने का कर रहे दुस्साहस

28-Apr-2020 02:01 PM

PATNA : जेडीयू ने प्रशांत किशोर पर बड़ा हमला बोला है। प्रशांत किशोर के ये कहने पर कि नीतीश कुमार के पास लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए एक ही समाधान है कि फंसे हुए लोगों को 1 हजार रुपए दे दो। जेडीयू इस बयान पर भड़क गयी है। जेडीयू ने कभी नीतीश के राजनीतिक सलाहकार रहे प्रशांत किशोर को उनकी हैसियत बतायी है।


जेडीयू नेता अजय आलोक ने ट्वीट करते हुए लिखा है क एहसान फ़रामोश और दलाल प्रवृति के लोग कभी आभारी नहीं होते ये इनसे बेहतर कौन जानेगा ? ट्वीट को लोग पढ़े उसके लिए भी नीतीश कुमार का नाम लेना पड़े , जिसकी पहचान नीतीश जी के कारण बनी आज वही सूर्य पे थूकने का दुस्साहस करते हैं !! कलियुग में कोरोना भी देखना पड़ा ।


अजय आलोक ने जेडीयू के पूर्व उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलने के बाद करारा पलटवार किया है। जेडीयू नेता प्रशांत किशोर को अहसान फरामोश और दलाल प्रवृति का बताते हुए कहा कि ये लोग अपना ट्वीट को भी हिट करने के लिए सीएम नीतीश कुमार के नाम का सहारा लेते हैं। जिसकी पहचान सीएम नीतीश कुमार के ही बदौलत बनी है वो उन्हीं पर कीचड़ उछालने  की नाकाम कोशिश कर रहा है। ऐसे लोग सूर्य पर ही थूनके का दुस्साहस कर रहे हैं।


बता दें कि प्रशांत किशोर ने कहा कि लॉकडाउन में बिहार के मजदूर देश के कई राज्यों में फंसे हुए। बिहारी मजदूरों की हालात दयनीय हो गई है। लेकिन नीतीश कुमार सिर्फ लॉकडाउन के मर्यादा में बंधे हैं।  ऐसे लोगों को सिर्फ एक हजार रुपए जुर्माना दिया जा रहा है। उनकी समस्या का सामाधान यही है। अब इस उदारता के लिए हम सबको जीवनभर उनका आभारी होना ही चाहिए।