निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट
20-Aug-2024 12:11 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल अपने कारनामों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों उनकी ही पार्टी के नेता और होटल संचालक नरेश मंडल ने गाली-गलौज करने और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया था। जेडीयू नेता की शिकायत पर परबत्ता थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि जेडीयू के बवाली विधायक गोपाल मंडल की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
दरअसल, गोपालपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले जेडीयू जदयू नेता नरेश मंडल ने गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने बताया है कि खगड़ा गांव में उनका एक लाइन होटल है। बीते शुक्रवार को जदयू के प्रदेश महासचिव विरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में उक्त होटल में एक बैठक हुई थी। इस दौरान विधायक गोपाल मंडल ने एक-दो बार उन्हें फोन किया लेकिन वह कॉल रीसिव नहीं कर सके थे।
रात में जब उन्होंने गोपाल मंडल को कॉल किया तो विधायक भड़क उठे। जाति सूचक गाली देते हुए शिकायतकर्ता के होटल को उजाड़ने की धमकी दी। नरेश मंडल ने आरोप लगाया है कि विधायक ने कहा है कि मेरे दुश्मन सबको बैठाते हो, आते हैं वहीं मार देंगे। जिसके बाद नरेश मंडल ने जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए परबत्ता थाने में आनेदन किया था। नरेश मंडल के आवेदन के आधार पर पुलिस ने थाने में केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। एसडीपीओ ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच के बाद आगे एक्शन लिया जाएगा। अब सभी की नजर पुलिस की जांच रिपोर्ट पर टिकी है। जांच में अगर गोपाल मंडल दोषी पाए जाते हैं तो क्या सत्ताधारी दल के एक बाहुबली विधायक के खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन ले सकेगी? या अन्य मामलों की तरह इस मामले की भी लीपापोती कर दी जाएगी।