बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
05-May-2025 11:43 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर से कुछ ऐसा कह दिया है कि उनकी चर्चा होने लगी है। गोपाल मंडल ने एक घटना का जिक्र करते हुए यादव जाति के लोगों को ढीठ बता दिया और कहा कि सरकार भले ही नीतीश कुमार की है लेकिन वर्चस्व यादव जाति के लोगों का ही है।
दरअसल, भागलपुर के नवगछिया में एक दुकानदार विनय कुमार गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब इस घटना को लेकर सियासत शुरू हो गई है। इस हत्याकांड पर बोलते हुए जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने मर्डर का आरोप बब्लू यादव पर लगाया। उन्होंने बब्लू यादव पर मर्डर का आरोप लगाते हुए कहा कि यह जाति ही ढीठ होती है।
कारोबारी की हत्या के बाद जेडीयू विधायक गोपाल मंडल उनके परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे थे। मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए गोपाल मंडल ने सभापति के पति डब्लू यादव पर कारोबारी की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दहशत फैलाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया है। उन्होंने डब्लू यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गोपाल मंडल ने बब्लू यादव की जाति की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यही हो रहा है। बिशुपुरिया से डब्लू यादव आया है। कोहराम मचाए हुए है। यह दहशत फैलाने के लिए किया है। अभी अभियान चलाए हुए है गोपाल मंडल हटाओ। गोपाल मंडल हट जाएगा तो टिकेगा कौन। कोई बनिया जीत कर आ जाए न, पांच थाप खींच के कहते हैं कि घर जाओ, बाजार में क्या कर रहे हो। यह तो स्थिति बन गई है। ढीठ जात होता है ये जात। नीतीश कुमार का शासनकाल है लेकिन वर्चस्व उन्हीं का है।