खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
12-Apr-2022 02:11 PM
PATNA: RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे बेटे इंजीनियर अजीत सिंह ने JDU का दामन थाम लिया है। जेडीयू में शामिल होने के बाद अजीत सिंह ने राजद पर हमला बोला है। कहा कि आने वाले समय में आरजेडी में कोई भविष्य नहीं है वहां कार्यकर्ताओं को रोज जलील किया जाता है। जहां कार्यकर्ताओं की अनदेखी होगी और पूंजीपतियों को टिकट दी जाएगी वहां पार्टी गर्त में ही जाएगी। आरजेडी नेताओं के बेटे अब जेडीयू में शामिल हो रहे है इसका कारण है कि वे अपने पिता को वहां जलील होते देखते हैं।
बिहार में मुख्य विपक्षी दल आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे बेटे इंजीनियर अजीत सिंह लालू प्रसाद यादव की जगह नीतीश कुमार से प्रभावित हैं। इसी प्रभाव का असर है कि वह अपने परिवार से बगावत कर आज जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गये हैं। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की उपस्थिति में जगदानंद सिंह के छोटे बेटे अजीत सिंह ने जेडीयू का दामन थाम लिया है।
जेडीयू की सदस्यता हासिल करने के बाद जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, तमाम नेतागण और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद प्रकट किया। अजीत सिंह ने कहा कि बिहार सम्राट अशोक की धरती है। इस गौरव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगे बढ़ा रहे हैं और भविष्य में यदि कोई इसे आगे बढ़ा सकता है तो वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी है। जिनके नेतृत्व में बिहार में विकास कार्य हो रहे हैं। इन तमाम जटिलताओं के बीच नीतीश कुमार के नेतृत्व समावेशी विकास हुआ है।
अजीत सिंह ने कहा कि लोग जानना चाहते हैं कि आखिर क्यों राजद छोड़ जेडीयू में लोग आना चाह रहे हैं। इसका कारण है कि राजद समर्पित कार्यकर्ताओं का कब्रगाह बन चुका है। धंधा कीजिए, बिजनेस कीजिये, ठेकेदारी कीजिए और चुनाव के वक्त अटैची लेकर राष्ट्रीय जनता दल के दफ्तर में पहुंच जाईए..वहां से टिकट लीजिए और सांसद,विधायक से लेकर एमएलसी बन जाइए। यह बात सही है जिसे बिहार की जनता भी जानती है।
राजद एटूजेड पार्टी खुद को बताने के लिए प्रचार प्रसार में कर रही है। जबकि सच्चाई यह है कि ईब्लूएस का राजद ने खुल्लेआम विरोध किया था जो गैर राजनैतिक फैसला था।आम लोगों की दूरी राजद से पहले की तुलना बढ़ी है। आने वाले समय में राजद में कोई भविष्य नहीं है। अजीत सिंह ने कहा कि राजद में समर्पित कार्यकर्ताओं को रोज जलील किया जाता है। राजद नेता के सभी बेटे जेडीयू में शामिल हो रहे है इसका कारण यह है कि वे अपने पिता को जलील होते देखते है।