अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
21-Sep-2024 02:52 PM
By First Bihar
PATNA: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू एक्टिव मोड में आ गई है। जेडीयू ने राज्य कार्यकारिणी का गठन किया है। कार्यकारिणी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत पार्टी के 68 शीर्ष नेताओं को जगह मिली है।
जेडीयू की इस राज्य कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के अलावा जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, मुंगेर सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह, विजेन्द्र प्रसाद यादव, विजय चौधरी, उमेश सिंह कुशवाहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री दशई चौधरी, पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी और पूर्व सांसद विजय कुमार समेत 68 नेताओं को सदस्य बनाया गया है।
इससे पहले बीते 24 अगस्त को प्रदेश कमेटी को भंग करने के एक घंटे के भीतर ही नई प्रदेश कमेटी का एलान कर दिया गया था। पार्टी के 115 नेताओं को अहम जिम्मेवारी सौंपी गई थी। पिछली कमेटी में 550 सदस्य शामिल थे लेकिन नई कमेटी में संख्या को घटाकर 115 कर दिया गया था। नई कमेटी में 10 उपाध्यक्ष, 49 महासचिव, 46 सचिव, 9 प्रवक्ता समेत एक कोषाध्यक्ष की घोषणा की गई थी।



