ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

Home / politics / RCP सिंह के पास इस्तीफे के अलावे कोई विकल्प नहीं, कुशवाहा बोले.. पार्टी...

RCP सिंह के पास इस्तीफे के अलावे कोई विकल्प नहीं, कुशवाहा बोले.. पार्टी लाइन से अलग गए तो एक्शन होगा ही

15-Jun-2022 04:55 PM

PATNA : केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह जनता दल यूनाइटेड में लगातार हाशिए पर जा रहे हैं। उनके करीबियों को पहले जेडीयू नेतृत्व ने अपने साथ आने का ऑफर दिया, जो पार्टी नेतृत्व के साथ चले आए वो तो बच गए लेकिन जो आरसीपी सिंह के साथ खड़े रहे उनके ऊपर गाज गिरनी भी शुरू हो गई है। मंगलवार को आरसीपी सिंह के पक्ष में खड़े कुछ नेताओं को जेडीयू ने बाहर का रास्ता दिखाया था और आने वाले दिनों में कुछ और नेताओं के ऊपर भी एक्शन हो सकता है। इस पूरे प्रकरण को लेकर पार्टी के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुशवाहा ने कहा है कि पार्टी लाइन से अलग जाकर जो लोग भी अपनी राय जताएंगे उन्हें कार्रवाई का सामना करना होगा। 


आरसीपी सिंह के राजनीतिक भविष्य को लेकर कुशवाहा अभी भी अपने पुराने स्टैंड पर कायम हैं। कुशवाहा ने कहा है कि आरसीपी सिंह की राज्यसभा सदस्य आने वाली 7 जुलाई को खत्म हो जाएगी, उसके बाद उनके पास कोई और विकल्प नहीं बचता। आरसीपी सिंह को हर हाल में केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना ही होगा कि वह आरसीपी सिंह के सामने कोई मांग नहीं रहे बल्कि जो हकीकत है, वही बता रहे हैं। नैतिकता के आधार पर भी उन्हें यही करना चाहिए क्योंकि उनके पास कोई और ऑप्शन नहीं है। आरसीपी सिंह से दूरियों और ललन सिंह से नजदीकियों को लेकर फर्स्ट बिहार में जब उपेंद्र कुशवाहा से सवाल किया तो उन्होंने इस बात को जरूर कबूल किया कि ललन सिंह से उनका रिश्ता साल पुराना रहा है और नौकरशाह हुआ करते थे हालांकि उन्होंने आरसीपी सिंह से कोई व्यक्तिगत मतभेद होने की बात को खारिज किया। 


उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा है कि जेडीयू में सब कुछ ठीक है, क्योंकि नेता नीतीश कुमार हैं। कुशवाहा ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर जेडीयू के स्टैंड की बाबत पूछे जाने पर कहा कि फिलहाल यह सवाल थोड़ा जल्दी है क्योंकि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अभी तस्वीर ही साफ़ नहीं हुई है। हमारा स्टैंड सही समय पर सामने आ जाएगा। जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर कुशवाहा स्पष्ट है कि डंडे के दम पर जनसंख्या नियंत्रण नहीं किया जा सकता। नीतीश कुमार का जागरूकता मॉडल ही सही है उसी से जनसंख्या को नियंत्रित किया जा सकता है।