ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / politics / संभावित ‘खेला’ से बेचैनी में नीतीश! JDU के भोज में अबतक नहीं पहुंचे...

संभावित ‘खेला’ से बेचैनी में नीतीश! JDU के भोज में अबतक नहीं पहुंचे कई विधायक, आनन-फानन में मंत्री के आवास पहुंचे मुख्यमंत्री

10-Feb-2024 12:37 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: बिहार में नई सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले बड़े सियासी खेल की संभावना बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां लालू ने माले विधायकों को अपना दूत बनाकर जीतन राम मांझी को अपने पाले में लाने के लिए भेजा तो वहीं दूसरी तरफ जेडीयू की भोज में विधायकों की संख्या कम देखी जा रही है। आनन-फानन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार श्रवण कुमार के आवास पर आयोजित भोज में पहुंचे लेकर विधायकों की कम संख्या देखकर वहां से निकल गए।


दरअसल, नीतीश सरकार को आगामी 12 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करना है। फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी हलचल काफी तेज हो गई है। आरजेडी और कांग्रेस ने दावा किया है कि फ्लोर टेस्ट से पहले बड़ा सियासी खेल होगा। इस दावे से जेडीयू और बीजेपी अलर्ट हो गए हैं। विधायकों को एकजुट रखने के लिए जेडीयू ने आज मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर भोज का आयोजन किया है। इस भोज के बहाने जेडीयू विधायकों को हर हाल में एकजुट देखना चाहती है।


मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर आयोजित भोज में काफी कम विधायक पहुंचे हैं। कहा जा रहा है कि सिर्फ 10 से 12 विधायक ही अबतक श्रवण कुमार के आवास पर पहुंचे हैं। इस बात की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आनन-फानन में श्रवण कुमार के आवास पर पहुंचे। वहां थोड़ी देर रूकने के बाद मुख्यमंत्री रवाना हो गए। सियासी गलियारे में चर्चा है कि विधायकों की संख्या कम देखकर नीतीश नाराज होकर वहां से निकले हैं हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि विधायक धीरे-धीरे श्रवण कुमार के आवास पर पहुंच रहे हैं।


बता दें कि जैसे-जैसे नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट का समय नजदीक आ रहा है, बिहार की सियासत में जोड़-तोड़ की राजनीति तेज हो गई है। नीतीश सरकार विधानसभा में विश्वासमत हासिल नहीं कर सके इसको लेकर बिहार की राजनीति के धुरंधर लालू प्रसाद पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं। लालू ने माले के दो विधायकों को अपना दूत बनाकर जीतन राम मांझी को मनाने के लिए भेजा है। माले विधायकों की मांझी से मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे है और ये यब तब हो रहा है कि पटना में बीजेपी का कोई बड़ा नेता मौजूद नहीं है।