Bihar News : जाते -जाते CM नीतीश ने बिजली उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत ! अब अफसरों ने किया यह काम तो लगेगा 1000 रुपए का जुर्माना; पढ़ें पूरी खबर Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला
07-Jun-2020 06:26 AM
PATNA : आज का दिन बिहार की राजनीति के लिए सुपर संडे बन गया है। एक तरफ अमित शाह वर्चुअल रैली को संबोधित करने वाले हैं तो वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव गरीब अधिकार दिवस मना रहे हैं। इन दोनों की तैयारी के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार आज से अपने चुनावी मिशन की शुरुआत कर रहे हैं। आज से 6 दिनों तक अपनी पार्टी के जिलास्तर के नेताओं से संवाद करेंगे और अपनी पार्टी के नेताओं को चुनावी टिप्स देंगे।
नीतीश कुमार आज पश्चिम और पूर्वी चंपारण के अलावे मधुबनी, शिवहर और सीतामढ़ी के जेडीयू नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मोबाइल ऐप के जरिए इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जोड़ने को कहा गया है। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के सुबह 11 बजे शुरू होगी जो शाम 6 बजे तक चलेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री कम से कम 4 से 5 घंटे जिलाध्यक्षों से लेकर बूथ लेवल तक के पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे। जनता दल यूनाइटेड की तरफ से पार्टी के सभी पदाधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़ने के लिए लिंक साझा किया जा चुका है।
सीएम नीतीश 6 दिनों में सभी 38 जिलों के पार्टी नेताओं के साथ संवाद करेंगे। 8 जून को वह सुपौल सहरसा मधेपुरा किशनगंज अररिया पूर्णिया कटिहार दरभंगा, 9 जून को गोपालगंज सारण सीवान और वैशाली, 10 जून को समस्तीपुर बेगूसराय खगड़िया भागलपुर बांका मुंगेर लखीसराय शेखपुरा और जमुई के पार्टी नेताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे जबकि एक 11 जून को नालंदा पटना भोजपुर बक्सर कैमूर रोहतास और 12 जून को अरवल जहानाबाद औरंगाबाद गया और नवादा के नेताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे।