ब्रेकिंग न्यूज़

Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट

Home / politics / JDU में आज से शुरू होगा होम्योपैथिक इलाज, ललन सिंह दो दिनों तक...

JDU में आज से शुरू होगा होम्योपैथिक इलाज, ललन सिंह दो दिनों तक करेंगे कमजोर कड़ी की समीक्षा

18-Sep-2021 07:40 AM

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह होम्योपैथिक के इलाज के माहिर माने जाते हैं। राजनीति में अलग तरीके से ट्रीटमेंट करना ललन सिंह की पहचान रही है। खुद ललन बाबू यह करने से नहीं भूलते कि वह होम्योपैथिक के इलाज से विरोधियों क्या मिजाज दुरुस्त कर देते हैं। लेकिन अब बारी पार्टी के अंदर संगठन में कमजोर साबित होने वाले नेताओं की है। दरअसल विधानसभा चुनाव में जदयू के खराब प्रदर्शन को लेकर ललन सिंह आज से दो दिनों की समीक्षा बैठक शुरू करने वाले हैं। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज यानी शनिवार और कल रविवार को दो दिन तक राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने समीक्षा बैठक बुलाई है। 


बीते विधानसभा चुनाव में जेडीयू के सभी उम्मीदवारों को इस बैठक पर बुलाया गया है। इसमें पार्टी के मौजूदा विधायकों के साथ-साथ हारे हुए उम्मीदवार भी शामिल होंगे। बैठक में ललन सिंह विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की समीक्षा हर स्तर पर करेंगे। मसलन उम्मीदवारों की हार क्यों हुई? क्या उनकी तरफ से कोई कमी रह गई या पार्टी की नीतियों में कमी रही? क्या दूसरे फैक्टर की वजह से जेडीयू के उम्मीदवारों को हार का मुंह देखना पड़ा? इन तमाम सवालों का जवाब तलाशने की कोशिश ललन सिंह समीक्षा बैठक के दौरान करेंगे। आरसीपी सिंह के बाद पार्टी की कमान संभालने वाले ललन सिंह ने खुद ऐलान किया था कि वह जेडीयू को फिर से बिहार में नंबर वन की पार्टी बनाना चाहते हैं। जेडीयू के प्रदर्शन में सुधार हो इसके लिए बेहद जरूरी हो जाता है कि बीते विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के कारण को तलाशा जाए। ललन सिंह इसी प्रक्रिया के तहत समीक्षा बैठक करने वाले हैं। 


आपको बता दें कि 9 सितंबर को भी ललन सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के साथ समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक में सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्षों को बुलाया गया था। बैठक के बाद जेडीयू ने बड़ा फैसला करते हुए ज्यादातर प्रकोष्ठ को भंग कर दिया था। साथ ही साथ विधानसभा और लोकसभा प्रभारियों की भी छुट्टी कर दी थी। संगठन में बदलाव करते हुए आरसीपी सिंह के करीबी नेताओं को भी साइड लाइन किया गया था। अब एक बार फिर यह माना जा रहा है कि हार की समीक्षा के बाद संगठन में ललन सिंह बड़े बदलाव कर सकते हैं। फिलहाल दो दिनों तक के वीडियो कार्यालय में समीक्षा का दौर चलेगा और नतीजा रविवार की शाम या उसके बाद ही सामने आ पाएगा।