ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला

Home / politics / JAP ने महिला और मानवाधिकार आयोग को सौंपा ज्ञापन

JAP ने महिला और मानवाधिकार आयोग को सौंपा ज्ञापन

08-Feb-2021 07:32 PM


PATNA: चर्चित रुपेश सिंह हत्याकांड मामले के तथाकथित अभियुक्त ऋतुराज और उसके परिवार के साथ हुए पुलिसिया दुर्व्यहार को लेकर जन अधिकार पार्टी ( JAP) का प्रतिनिधिमंडल आज बिहार महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग को एक ज्ञापन सौंपा और इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की मांग की। बीते रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने खेमनीचक स्थित आवास पर ऋतुराज की पत्नी और उनके परिजनों से मुलाकात की थी। 

   

बिहार महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग को ज्ञापन सौंपने के बाद जाप के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि रुपेश सिंह हत्याकांड में तथाकथित अभियुक्त ऋतुराज सिंह, उनकी पत्नी साक्षी सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पटना पुलिस के पदाधिकारियों ने मारपीट की थी साथ ही अमानवीय व्यवहार भी किया था। इसी मामले को लेकर जाप के प्रतिनिधिमंडल ने आज बिहार राज्य महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग को ज्ञापन सौंपते हुए न्याय की मांग की।आयोग को यह जानकारी दी गई की अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद भी उनकी पत्नी को दो दिनों तक पुलिस ने पटना एयरपोर्ट थाने में गैर कानूनी ढंग से रखा था और इस दौरान गाली-गलौज और पिटाई भी की थी।

 

प्रतिनिधिमंडल में शामिल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद सिंह ने कहा कि यदि ऋतुराज दोषी है तो उसे सजा मिलनी चाहिए लेकिन उनकी पत्नी और परिजनों को परेशान करना गलत है। इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने एक निर्दोष महिला के साथ घृणित व्यवहार किया और उसके मानवाधिकारों का उल्लंघन किया है।