ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / politics / जनता दरबार: महिला की शिकायत सुनते ही सीएम नीतीश ने डीजीपी को लगाया...

जनता दरबार: महिला की शिकायत सुनते ही सीएम नीतीश ने डीजीपी को लगाया फोन, कहा- तुरंत लीजिए कड़ा एक्शन

04-Jul-2022 12:21 PM

PATNA: आज महीने का पहला सोमवार है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार में अलग-अलग विभाग के फरियादियों की शिकायत सुन रहे हैं। इसी दौरान एक महिला मोतिहारी जिले से जनता दरबार पहुंची, जिसकी फ़रियाद सुन मुख्यमंत्री चौंक गए। शिकायत सुनते ही नीतीश कुमार ने डीजीपी को फोन लगाया और कड़ा एक्शन लेने को कहा। 



मोतिहारी से आई बुजुर्ग महिला ने सीएम नीतीश से कहा कि 2021 में बकरीद के समय उनके बेटे को मौत के घाट उतार दिया गया था। इसके बाद भी अपराधी हमें फिर से धमकी दे रहे हैं। ये सुनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीजीपी को फोन लगाया और कहा कि मोतिहारी से आई महिला के मामले पर जल्द से जल्द एक्शन लें। 



आपको बता दें कि आज महीने का पहला सोमवार है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जनता दरबार में बैठे हैं। नीतीश कुमार आज जनता दरबार में गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, निगरानी विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, मद्य निषेध विभाग, खान भूतत्व विभाग से जुड़ी शिकायतें सुन रहे हैं।