ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / politics / जनता दरबार में चिल्लाने लगा फरियादी...देश का पीएम कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा...

जनता दरबार में चिल्लाने लगा फरियादी...देश का पीएम कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो, सीएम बोले- एक से एक लोग हैं

10-Oct-2022 11:32 AM

PATNA : आज सोमवार का दिन होने के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार लगाया गया है। सीएम नीतीश के पास अलग-अलग विभाग से जुड़े फरियादी पहुंच रहे हैं। इसी दौरान एक ऐसा भी फरियादी पहुंचा, जिसकी बात सुनकर नीतीश कुमार खिलखिलाकर हंस पड़े। फरियादीकी बात सुनकर नीतीश कुमार ने कहा... एक से एक लोग हैं यहां। 




दरअसल, जनता दरबार में मुख्यमंत्री जब एक फरियादी की शिकायत सुन रहे थे तभी पीछे से एक शख्स चिल्लाने लग गया। उसने नीतीश कुमार के लिए नारेबाजी शुरू कर दी। फरियादी ने कहा 'नीतीश भैया जिंदाबाद, देश का प्रधानमंत्री कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो।' फरियादी की बात सुनते ही नीतीश कुमार ठहाके मारकर हंसने लगे। 





मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना हाथ उठा लिया और कहा 'एक से एक लोग हैं यहां। फरियादी ने ऐसे नारे लागै कि सीएम नीतीश काफी देर तक हसते ही रहे।