“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
19-May-2021 10:45 AM
PATNA: एम्बुलेंस विवाद मामले पर सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी की सफाई के बाद जन अधिकार पार्टी ने हमला बोला है। जन अधिकार पार्टी ने कहा कि जनता के पैसे से खरीदी गई एम्बुलेंस को छुपाने के आरोपी सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंगलवार को अपनी सफाई पेश की और जाप अध्यक्ष पप्पू यादव पर सवाल खड़े किए। जिसके जवाब में जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने रूडी के प्रेस कॉन्फ्रेंस को उनकी एम्बुलेंस चोरी का इकरारनामा बताया और सरकार से उनकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
राजू दानवीन ने कहा कि राजीव प्रताप रूडी का प्रेस कॉन्फ्रेंस एम्बुलेंस चोरी का इकरारनामा था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजीव प्रताप रूडी ने बिहार सरकार के कामकाज पर भी सवाल उठाया। रूडी ने कहा कि जो काम काम सरकार नहीं करती वो काम हम कर रहे हैं।
जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा कि राजीव प्रताप रूडी कभी कहते हैं कि ड्राइवर नहीं था, कभी कहते हैं गाड़ी का फिटनेस फेल था। आखिर वे किस हैसियत से ये बातें कह रहे हैं। जबकि सांसद निधि से खरीद की गई एम्बुलेंस के संचालन की जिम्मेदारी मोदी सरकार के नए नियमों के अनुसार 3 सदस्यीय संचालन समिति की होती है।
जिसमें जिलाधिकारी, सिविल सर्जन और जिलाधिकारी द्वारा चयनित एक सदस्य होता है। पप्पू यादव ने यही बात तो कही कि इस भीषण महामारी में प्रदेश की जनता एम्बुलेंस के अभाव में दम तोड़ रही है। 2 - 3 किलोमीटर का भाड़ा 10 हजार तक वसूला जा रहा है और राजीव प्रताप रूडी के यहां एम्बुलेंस त्रिपाल से कवर कर छुपाया गया है।
उन्होंने कहा कि जब एम्बुलेंस के परिचालन व मेंटेनेंस की जिम्मेदारी उनकी है ही नहीं, तो वे 11 दिन बाद आकर ये क्यों कह रहे हैं कि गाड़ी का फिटनेस नहीं था। यह तो सरासर उनके जुर्म का इकरारनामा है। जो ये भी दिखाती है वे नरेंद्र मोदी सरकार के नियमों को भी नहीं मानते हैं। कभी कहते हैं सरकारी स्थान, तो कभी कहते हैं घर में घुसे। उन्होंने कहा कि रूडी ने 11 दिन बाद भी खुद ही जब जुर्म कबूल लिया है तो उनपर 302 का मुकदमा और एमपी लैड फंड्स के नियमों को धज्जियां उड़ाने का मुकदमा दर्ज किया जाए।
राजू दानवीर ने कहा कि राजीव प्रताप रूडी ने प्रेस वार्ता कर यहां तक कह दिया कि बिहार सरकार काम नहीं करती है। रूडी ने कहा कि बिहार सरकार के काम वे कर रहे हैं। यानि 15 सालों से चल रही डबल इंजन की सरकार पर एम्बुलेंस छिपाने वाले सांसद कह रहे हैं कि सरकार काम नहीं करती है।
दानवीर ने कहा कि हमारी मांग है कि एम्बुलेंस संचालन मामले में जब सच सामने आ गया है। तब राजीव प्रताप रूडी की गिरफ्तारी हो और उन अधिकारियों पर भी मुकदमा दर्ज हो जिनकी मिलिभगत से जनता की गाढ़ी कमाई की लूट हो रही है। रूडी जी को ये भी तो बताना चाहिए था कि एम्बुलेंस से बालू ढोने में फिटनेस क्यों खत्म नहीं हुआ था और डीएम पंकज पाल ने एम्बुलेंस का निजी यूज करने की बात कह कर क्यों एम्बुलेंस जब्त किया था।