“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
04-Apr-2024 05:41 PM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार में पहली जनसभा की। भाजपा की सहयोगी पार्टी लोजपा (रामविलास) के लिए प्रधानमंत्री ने जमुई लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित किया। लेकिन सभा में प्रधानमंत्री की जुबान फिसली। सिर्फ जुबान ही नहीं फिसली बल्कि वे अपना बड़ा चुनावी मुद्दा भी भूल गये।
ऐसे फिसली प्रधानमंत्री की जुबान
जमुई में लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशी अरुण भारती चुनाव लड़ रहे हैं। वे स्व. रामविलास पासवान के दामाद और चिराग पासवान के बहनोई हैं। जमुई की जनसभा में प्रधानमंत्री ने स्व. रामविलास को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा “यह पहला ऐसा चुनाव है जब परम मित्र पद्मविभूषण से सम्मानित रामविलास पासवान जी हमारे बीच नहीं हैं।”
बता दें कि रामविलास पासवान को पद्भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था। उनके निधन के बाद केंद्र सरकार ने स्व. रामविलास पासवान को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान देने का फैसला लिया था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें पद्मविभूषण से सम्मानित बता दिया।
अपना चुनावी नारा भी भूले
प्रधानमंत्री के जमुई से आने से पहले राजद औऱ कांग्रेस के नेताओं ने उनसे एक सवाल पूछा था। तेजस्वी यादव ने पूछा था कि क्या जमुई में सभा करने आ रहे प्रधानमंत्री अपने प्रमुख चुनावी नारे परिवारवाद की चर्चा करेंगे या फिर जमुई में उसे भूल जायेंगे। प्रधानमंत्री वाकई अपने इस चुनावी एजेंडे को भूल गये।
दो दिन पहले नरेंद्र मोदी बिहार बीजेपी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से वर्चुअल तरीके से संवाद कर रहे थे। उसमें भी वह अपने कार्यकर्ताओं को समझा रहे थे कि भ्रष्टाचार औऱ परिवारवाद उनका प्रमुख चुनावी एजेंडा है। लेकिम जमुई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार भी परिवारवाद की चर्चा नहीं की।
वैसे स्व. रामविलास पासवान को याद करने के बहाने उऩ्होंने चिराग पासवान की तारीफ जरूर की। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे संतोष है कि रामविलास जी के विचार को मेरा छोटा भाई चिराग पासवान बहुत गंभीरता से आगे बढ़ा रहा है।