BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन
03-Sep-2024 02:09 PM
By First Bihar
ARA: बिहार में बीते 20 अगस्त से शुरू हुए जमीन सर्वे को लेकर लोगों में भारी संशय की स्थिति है। जमीन का सर्वे कैसे होगा? कहीं लोगों की जमीनें छीन तो नहीं जाएंगी? वंशावली कैसे बनेगी? ऐसे कई तरह के सवाल लोगों के जेहन में चल रहे हैं। जमीन के सर्वे के दौरान विवाद बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है। जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने इसके लेकर चिंता जताई है। उन्होंने जमीन सर्वे को नीतीश सरकार की ताबूत का आखिरी कील बताया है।
बिहार में जमीन के सर्वे पर भड़के प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार की सरकार बोतल से जिन्न निकालने की कोशिश कर रही लेकिन उसे यह भी पता नही है कि जिन्न को अगर बोतल में वापस डालना होगा तो वह बोतल में कैसे जाएगा। सरकार ने इतना बड़ा बखेड़ा कर दिया है कि नीतीश कुमार को पता ही नहीं चल रहा है कि यह खत्म होने वाला नहीं है।
उन्होंने कहा कि जमीन को लेकर परिवारों में झगड़ा-लड़ाई तुरंत शुरू होना है। नीतीश कुमार 6 महीना में अपने लिए बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियती नीतीश कुमार से यह सब करा रही है। 18 साल से सरकार में थे तब उनको जमीन के सर्वे की चिंता नहीं थी लेकिन अब जब विदाई का वक्त आ गया है तो उससे पहले नियती ने उनसे यह काम करा दिया।
प्रशांत किशोर ने कहा कि सत्ता से जाते जाते नियती ऐसा गलती करा देगी कि समाज झाड़ू मारकर उन्हें बाहर भगाएगा। बिहार में जमीन का सर्वे नीतीश सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। समाज को तो परेशानी होगी ही लेकिन किसी के कहने से वह इसको रोकने वाले नहीं हैं। राजस्व विभाग में रजिस्टर टू का सेकेंड रिकॉर्ड है ही नहीं ऐसे में विवाद बढ़ने की संभावना है।
पीके ने कहा कि जमीन सर्वे के बहाने ऊपर वाले ने नीतीश कुमार की विदाई तय कर दी है। जैसे ही जमीन को लेकर विवाद बढ़गा तो बिहार के लोग जेडीयू के लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर मारेंगे। बिहार में न तो कानूनन बेटियों को जमीन दी गई और ना ही उन्होंने मांगा है। अब जब जमीनों के दाम बढ़ गए हैं, उसका परिवार कभी भी जमीन देने के लिए तैयार नहीं होगा। वंशावली बनेगी नहीं और सारे जमीन विवाद में चले जाएंगे।