ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / politics / जमीन कब्जाने वाले भाई पर डिप्टी सीएम रेणु देवी की धमकी: मेरा भाई...

जमीन कब्जाने वाले भाई पर डिप्टी सीएम रेणु देवी की धमकी: मेरा भाई से संबंध नहीं है, जिसने खबर चलायी है उस पर लीगल एक्शन लेंगे

03-Jul-2021 05:35 PM

PATNA : बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी ने अपने भाई रवि उर्फ पिन्नू पर सफाई दी है. भाई पर पटना की एक बेशकीमती जमीन को कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगा था. डिप्टी सीएम आज बोली-मेरे भाई से मेरा कोई संबंध नहीं है. जिसने मुझे मेरे भाई से जोड़ कर खबर चलायी है उन पर लीगल एक्शन लेंगे. भाई से कोई संबंध नहीं होने का दावा करने बैठी रेणु देवी भाई को बचाने की कोशिश भी करती दिखीं. वे जमीन कब्जे के इस मामले को लगातार भूमि विवाद भी बताती रहीं. 


गौरतलब है कि पटना के पटेल नगर निवासी ब्रह्मानंद सिंह ने आरोप लगाया है कि रेणु देवी के भाई रवि उर्फ पिन्नू ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश की. आरोप है कि पिन्नू अपने साथियों के साथ उनकी जमीन पर आ धमका और फिर कहा कि जमीन मालिक को उठा कर डिप्टी सीएम के आवास पर ले चलो. जमीन मालिक ब्रह्मानंद सिंह ने जमीन पर पहुंचे पिन्नू का सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया था.


आज रेणु देवी सफाई कम धमकी ज्यादा देने सामने आयीं. उन्होंने कहा कि भाई से उनका कोई संबंध नहीं है. ब्रह्मानंद सिंह शुक्रवार को उनके आवास पर पहुंचे थे जब वे अपने घर पर नहीं थी. इसके बाद उन्होंने मीडिया को बयान दिया. वे ब्रह्मानंद सिंह और खबर चलाने वाले मीडिया दोनों के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगी. रेणु देवी ने कहा कि जिस भाई से 5 साल से कोई संबंध नहीं है उसके मामले में उन्हें क्यों लपेटा गया. 


भाई की तरफदारी भी करती रहीं डिप्टी सीएम
वैसे तो डिप्टी सीएम ये कह रही थीं कि उनका भाई से कोई संबंध नहीं, वहीं दूसरी ओर वे जमीन कब्जे के इस मामले को भूमि विवाद भी बताती रहीं. रेणु देवी ने कहा कि ये मामला भूमि विवाद का है और इसमें उनके पास संबंधित पक्ष फरियाद लेकर आये थे. उन्होंने अधिकारियों को कहा था कि वे इस मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई करें.