ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे वियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम

Home / politics / ‘I.N.D.I.A स्वार्थी लोगों का गठबंधन.. तास के पत्ते जैसे बिखर जाएंगे’ विपक्षी खेमे...

‘I.N.D.I.A स्वार्थी लोगों का गठबंधन.. तास के पत्ते जैसे बिखर जाएंगे’ विपक्षी खेमे में सीट शेयरिंग को लेकर मचे घमासान पर बोले कुशवाहा

31-Oct-2023 03:13 PM

By First Bihar

PATNA: देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर I.N.D.I.A में मचे घमासान को लेकर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी के साथ साथ एनडीए में शामिल दल लगातार यह दावा कर रहे हैं कि लोकसभा का चुनाव आते आते विपक्षी गठबंधन तास के पत्तों की तरह धराशायी हो जाएगा। मध्य प्रदेश चुनाव में सीटें नहीं मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के बाद नीतीश की पार्टी जेडीयू ने भी अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। इसको लेकर राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने हमला बोला है।


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि स्वार्थ के आधार पर कोई दोस्ती नहीं चल सकती है बल्कि त्याग के आधार पर दोस्ती चलती है। विपक्षी गठबंधन में शामिल सभी दल अपने अपने स्वार्थ के कारण साथ आए हैं। विपक्षी गठबंधन में शामिल दलों के बीच ना ही कोई देशहित की बात है और ना ही विपक्षी एकता कैसी हो, यह नियत है। जितनी पार्टियां हैं सभी के नेता के मन में है कि आने वाले दिनों अगर बात बन जाए तो वे प्रधानमंत्री के उम्मीदवार बन जाएंगे।


उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A स्वार्थी लोगों का गठबंधन है। कभी मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं कि हम एक हैं और एक्शन का मौका आता है तो सभी अलग-अलग हो जाते हैं। देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन में शामिल दल अपने-अपने उम्मीदवार उतार रही है। इनका कुछ नहीं होना है, चुनाव से पहले ही तास के पत्ते की तरह बिखर जाएंगे। वहीं एनडीए में सीट शेयरिंग के सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि एनडीए में कहीं कोई दिक्कत नहीं है आसानी से बिना किसी परेशानी के सीटों का बंटवारा हो जाएगा।