खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
10-Oct-2022 08:13 AM
PATNA : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) की तरफ से आज सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी। हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन आज सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। पार्टी ने संगठन को धारदार बनाने और जनता के बीच अपना विस्तार मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का फैसला किया है। सदस्यता अभियान के बाद संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।
10 अक्टूबर से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान को इस साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान पार्टी ने 20 लाख लोगों को अपने साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा है।
पार्टी के नेता डॉ दानिश रिजवान के मुताबिक 10 अक्टूबर से राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली हम पार्टी की सदस्यता अभियान देश के विभिन्न प्रदेशों, जिला, प्रखंड, पंचायत स्तर पर होना है, जिसकी की शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन हाथों पटना के लंगर टोली चौराहा (राजा मार्केट) से करेंगे। 10 अक्टूबर से होने वाली सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र शास्त्री, श्रवण कुमार, इरफान उल हक जैसे हम पार्टी नेताओं के कुशल नेतृत्व में सदस्यता अभियान की तैयारी पूरी कर ली गई है।