Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल
24-Sep-2020 04:34 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार के पूर्व डीजीपी और 1990 के दशक में बेगूसराय को अपराध मुक्त करने वाले एसपी रह चुके गुप्तेश्वर पांडेय को बेगूसराय विधानसभा से चुनाव लड़ाने के लिए यहां अभियान शुरू हो गया है. गुरुवार को जिला मुख्यालय विवेकानंद चौक (ट्रैफिक चौक) पर गुप्तेश्वर पांडेय फ्रेंड्स क्लब के बैनर तले जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहरलाल भारद्वाज एवं जदयू महानगर जिलाध्यक्ष मुकेश जैन के नेतृत्व में गुप्तेश्वर पांडेय को बेगूसराय से एनडीए का उम्मीदवार बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया.
इस दौरान गुप्तेश्वर पांडेय फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों ने ट्रैफिक चौक पर गुप्तेश्वर पांडेय के समर्थन में जमकर नारेबाजी की. हस्ताक्षर किया गया बैनर गुप्तेश्वर पांडेय को भेजकर बेगूसराय से चुनाव लड़ने का आग्रह किया जाएगा. मौके पर जवाहरलाल भारद्वाज एवं मुकेश जैन ने बताया कि अपने कम्युनिटी पुलिसिंग के कारण गुप्तेश्वर पांडेय पूरे बेगूसराय में लोकप्रिय हैं. उनके रिटायरमेंट के खबर से हमलोगों को एक कुशल नेतृत्व मिलने की आस जगी है. मुख्यमंत्री गुप्तेश्वर पांडेय को जदयू से बेगूसराय विधानसभा लड़ाएं.
जदयू नेता पंकज सिंह एवं भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ आईटी सेल जिलाध्यक्ष रविशंकर पोद्दार उर्फ गांधी ने बताया कि गुप्तेश्वर पांडेय से हम सबों को आस है. वो दिन याद है कि जब बेगूसराय में अपराध चरम पर था, तब गुप्तेश्वर पांडेय ने बेगूसराय से अपराध का नामों निशान मिटाया. जदयू नेता अवनीश वर्मा एवं अमरजीत यादव ने कहा कि बेगूसराय में टिकट की मारामारी है. लेकिन गुप्तेश्वर पांडेय एक ऐसा नाम हैं जो सबों को स्वीकार है. युवा वर्ग में उनका जबरदस्त पहचान है, जिसका उदाहरण है कि आज हस्ताक्षर अभियान में सैकड़ों युवाओं ने हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन किया है.
जदयू जिला महासचिव घनश्याम महतों एवं सेक्टर अध्यक्ष अजय पासवान ने बताया कि गुप्तेश्वर पांडेय के आने से बिहार सरकार को और भी मजबूती मिलेगी, एनडीए और मजबूत होगा. मौके पर मुहम्मद औरंगजेब, संजय दिवाकर, शम्भू महतों, जदयू सेक्टर अध्यक्ष फूलना कुमार, वीरेंद्र पटेल, जितेंद्र कुशवाहा, निखिल, अंजू देवी, सरिता देवी, पूनम देवी भी मौजूद थे.