बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
18-May-2025 07:23 PM
By FIRST BIHAR
Ara News: रविवार को बीरमपुर में आयोजित सातवें क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में आरा की गड़हनी-11 और रोहतास की AB-11 के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें गड़हनी-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह में उद्योगपति एवं समाजसेवी भाजपा नेता अजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम को 15,000 की नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफ़जाई करते हुए कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ऐसे आयोजनों की निरंतर आवश्यकता है।
इस टूर्नामेंट में भोजपुर, रोहतास, सारण, कैमूर और बक्सर समेत कुल 5 जिलों की 16 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेलों के माध्यम से एक मंच प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। समापन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण दर्शक, खेल प्रेमी और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सराहना की और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ़ की।
मुख्य अतिथि अजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा, "गांवों में छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए मैं हमेशा तत्पर हूं। यह टूर्नामेंट सिर्फ़ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को पंख देने का माध्यम है।


