खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
03-Jun-2020 03:54 PM
GOPALGANJ: गोपालगंज जिला प्रशासन ने आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा को रोकने पर आरएलएसपी भड़क गयी है। आरएलएसपी ने कहा कि सरकार विपक्ष के आवाज को दबा रही है। बता दें कि पार्टी सुप्रीमो को ट्रिपल मर्डर केस के पीड़ित परिवार से नहीं मिलने दिया गया। एसडीओ और थाना प्रभारी ने उन्हें बैरिकेडिंग लगा कर आगे जाने से रोक दिया।
रालोसपा के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि ये बात समझ से परे है कि वर्तमान लॉक डाउन की स्थिति में किसी को सड़क पर चलने की मनाही नहीं है तो फिर उन्हें पीड़ित लोगों से मिलने क्यों नहीं दिया गया। उन्होनें कहा कि ये कहीं ना कहीं यह सरकार की मंशा को उजागर करता है कि सरकार नहीं चाहती है कि विपक्ष के लोग पीड़ित लोगों से मिल पाए।
अभिषेक झा ने कहा कि यह सरकार का बेहद नकारात्मक रवैया है और सरकार चाहती है कि कैसे भी विपक्ष की आवाज को दबा दिया जाए। यहां ना कोई राजनीतिक गतिविधि होनी थी ना कोई मीटिंग सिर्फ पीड़ित परिवार को सांत्वना देने जाना था। सरकार का ऐसा रवैया जनतंत्र और लोकतंत्र के खिलाफ है।
बता दें कि पार्टी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा को गोपालगंज कांड के परिजनों से मिलने से रोक दिया गया।स्थानीय थाना प्रभारी और एसडीओ ने कुशवाहा को आगे जाने से रोका।वहां मौजूद अधिकारियों ने कहा की डीएम ने किसी को भी आगे जाने की अनुमति नहीं दी है।वे गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस के पीड़तों से मिलने जा रहे थे।