अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका
03-Nov-2021 01:33 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : अपने बयानों और क्रियाकलापों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने अब विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने के बाद लालू परिवार पर निशाना साधा है। गोपाल मंडल में लालू यादव के साथ-साथ उनके दोनों बेटों तेजस्वी और तेजप्रताप को भी निशाने पर लिया है। गोपाल मंडल ने कहा है कि तेज प्रताप यादव कोई नेता नहीं है बल्कि सिंदूर टिकुली करने वाले हैं। कुछ भी बोलते हैं, उसका कोई आधार नहीं है। गोपाल मंडल ने तेजस्वी को दिमागी तौर पर अभी बच्चा बताया है। इतना ही नहीं जदयू विधायक ने लालू यादव पर भी तंज कसा है।
गोपाल मंडल ने कहा कि उपचुनाव में अगर आरजेडी के कैंडिडेट जीत भी जाते तो सरकार नहीं गिरती। जेडीयू विधायक ने कहा कि कांग्रेस ने इस उपचुनाव में अपना सब कुछ गंवा दिया है। उसके पास कोई आधार नहीं है इसलिए बिहार कांग्रेस के नेताओं को अब जेडीयू के साथ आने पर विचार करना चाहिए।
गोपाल मंडल ने एक बार फिर से आशंका जताई है कि बीजेपी बिहार में जेडीयू को अकेला छोड़ने वाली है। जेडीयू विधायक ने कहा कि हमें विचार करना चाहिए कि हम कांग्रेस के साथ मिलकर नए गठबंधन की तरफ बढ़े। गोपाल ने कहा कि बीजेपी बिहार में अपना अलग जनाधार तैयार कर रही है और हमें इससे सचेत रहने की जरूरत है।