Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
06-Jun-2025 03:52 PM
By HARERAM DAS
Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी को "नालायक" और "देशद्रोही" करार देते हुए कहा कि राहुल गांधी बार-बार भारतीय सेना के शौर्य पर सवाल उठाकर पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का बयान भारतीय सेना की मान-प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाता है और लोगों को इसका विरोध करना चाहिए।
उन्होंने राहुल गांधी के "सरेंडर" बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह राहुल गांधी और लालू यादव का राज नहीं है, जो सिर्फ भाषणों से चलता था। अब देश में काम करने वाली सरकार है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। ऐसे व्यक्ति का बिहार आना क्या फर्क डालता है, जो भारतीय सेना की बहादुरी का विरोध करता है। वह सेना के शौर्य पर सवाल खड़े कर रहे हैं, जो देशद्रोह जैसा कृत्य है।"
गिरिराज सिंह ने कहा, "राहुल गांधी की जुबान पाकिस्तान जैसी लगती है। आने वाले चुनावों में जनता उनका जवाब देगी। 1971 में इंदिरा गांधी नहीं, भारत की सेना जीती थी, और विपक्ष में होते हुए अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि ‘अब कोई पार्टी नहीं, सिर्फ राष्ट्र है।’ लेकिन राहुल गांधी कनखी मारते हैं, सेना पर मजाक करते हैं।"
अंत में गिरिराज सिंह ने कहा, "राहुल गांधी को सेना के शौर्य का मजाक उड़ाने वाले व्यक्ति के रूप में बहिष्कृत किया जाना चाहिए। जिनके परिवार की सरकारें 10 साल तक कुछ नहीं कर सकीं, वो अब क्या करेंगे? खुद राहुल गांधी यूपीए के डिफैक्टो प्रधानमंत्री रहे, तब क्यों नहीं काम किया?"