ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / politics / गिरिराज सिंह ने ब्रह्मेश्वर मुखिया को बताया शहीद, RJD ने कहा- नरसंहार करने...

गिरिराज सिंह ने ब्रह्मेश्वर मुखिया को बताया शहीद, RJD ने कहा- नरसंहार करने वालों को महात्मा बताना BJP की परंपरा

01-Jun-2020 01:22 PM

PATNA :बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ब्रहेश्वर मुखिया को शहीद बताने के बाद सियासी बवंडर उठ खड़ा हुआ है। आरजेडी ने इसे बीजेपी वालों की परंपरा बताते हुए कहा है कि नरसंहार करने वालों को ये महात्मा बताते हैं।




गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर ब्रह्मेश्वर मुखिया को श्रद्धांजलि दी है। गिरिराज सिंह ने लिखा  है कि ब्रह्मेश्वर मुखिया जी के शहीद दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। ब्रह्मेश्वर मुखिया रणवीर सेना के सुप्रीमो थे और उनकी हत्या आज ही के दिन हुई थी। 1 जून 2012 को मुखिया अपने आवास की गली में ही टहल रहे थे उसी दौरान गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। घटना को लेकर आरा, पटना, औरंगाबाद, जहानाबाद एवं गया जिला समेत अन्य जगहों पर उपद्रव हुआ था। 


अब इस पूरे मामले पर सियासत शुरू हो गयी है। पूरे मामले पर विपक्ष ने बीजेपी से लेकर नीतीश सरकार तक की घेराबंदी शुरू कर दी है। आरजेडी प्रवक्ता भाई वीरेन्द्र ने कहा कि बीजेपी वालों की यहीं परंपरा रही है कि नरसंहार करने वालों को ये महात्मा बताती रही है।उन्होनें कहा कि नीतीश कुमार को जवाब देना चाहिए। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि कोरोना संकट के बीच जहां इससे निपटने की कोशिश की जानी चाहिए थी वे वहां शहीद का दर्जा बांटते चल रहे हैं। इस पूरे मसले पर बीजेपी ने अपना पल्ला झाड़ लिया है।


बता दें कि बिहार में अस्सी के दशक में जब जातिगत लड़ाई चरम पर थी। उस दौरान ब्रह्मेश्वर मुखिया कथित तौर पर अगड़ी जाति का नेतृत्व कर रहे थे। खासकर रणवीर सेना नामक संगठन से उनके जुड़े होने की बात कही जाती है। ये वही रणवीर सेना है जो बिहार में हुए कई नरसंहारों में लिप्त रही। इसके बाद नब्बे के दशक में बिहार पुलिस ने नाटकीय अंदाज में ब्रह्मेश्वर मुखिया को गिरफ्तार कर लिया। कहा तो ये भी जाता है कि मुखिया ने खुद को पुलिस के हवाले किया था। ताकि असुरक्षित माहौल में अपनी जान बचा सकें।


माना जाता है कि सितंबर 1994 में ब्रह्मेश्वर मुखिया के नेतृत्व में अनौपचारिक तौर पर रणवीर सेना का गठन हुआ था। ये सेना बिहार में प्रभावशाली भूमिहार जाति का प्रतिनिधित्व करती थी। जिसके पास अत्याधुनिक हथियार होने का भी दावा किया गया। सेना ने बाद में कई नरसंहारों को कथित तौर पर अंजाम दिया।