बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
18-May-2025 10:50 AM
By First Bihar
Bihar politics: बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि अब यह पार्टी देश हित की राजनीति नहीं कर रही, बल्कि भारत की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नुकसान पहुंचाने में जुटी है। इसके साथ ही उन्होंने तुर्की को पाकिस्तान समर्थक बताते हुए भारत का दुश्मन करार दिया।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को बेगूसराय में एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी और तुर्की को लेकर कड़े बयान दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब सकारात्मक राजनीति करने की स्थिति में नहीं है, कांग्रेस की राजनीति अब पूरी तरह से नकारात्मक हो गई है और यह पार्टी देश की छवि खराब करने की आदत हो गयी है|
शशि थरूर के एक विदेशी प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने का हवाला देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि इससे कांग्रेस की आंतरिक लोकतांत्रिक कमजोरी उजागर होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नकारात्मक राजनीति का चेहरा बन चुकी है और विदेशों में भारत की छवि को धूमिल करने में लगी है।
तुर्की पर सवाल उठाते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, "जो देश पाकिस्तान का समर्थन करता है, वह भारत का स्वाभाविक दुश्मन है।" उन्होंने पाकिस्तान को एक "आतंकवादी देश" बताया और कहा कि भारत की सेना ने अपने पराक्रम से दुनिया को भारत की ताकत दिखाई है।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे देश जो भारत विरोधी राष्ट्रों के साथ खड़े होते हैं, उन्हें भारत कभी स्वीकार नहीं करेगा। "भारत अपनी सेना की ताकत पर गर्व करता है और हम किसी भी अंतरराष्ट्रीय दबाव में नहीं झुकेंगे," गिरिराज सिंह ने जोर देकर कहा। गिरिराज सिंह के इस बयान को आगामी चुनावों के मद्देनजर देखा जा रहा है, जहां राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रवाद फिर से एक प्रमुख मुद्दा बनता दिख रहा है।