ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / politics / ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर CM नीतीश ने मजार पर की चादरपोशी, बिहार में...

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर CM नीतीश ने मजार पर की चादरपोशी, बिहार में अमन-चैन की मांगी दुआ

16-Sep-2024 10:39 PM

By First Bihar

PATNA: पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी’ के पाक अवसर पर CM नीतीश ने बिहार वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सोमवार देर शाम फुलवारी शरीफ के खानकाह-ए-मुजिबिया पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मजार पर चादरपोशी की और बिहार में अमन चैन की दुआएं मांगी। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब की तालीम पूरे मानव समाज की तरक्की और खुशनुदी के लिए थी। उनका पैगाम प्रेम, सहिष्णुता, शांति एवं विश्व बंधुत्व का था। पारस्परिक सौहार्द्र, आपसी प्रेम एवं सहिष्णुता के साथ ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाएं। फुलवारी शरीफ के खानकाह-ए-मुजिबिया में सीएम के साथ मंत्री विजय चौधरी, जमा खान और श्याम रजक भी मौजूद थे।


वही खानकाह के प्रबंधक मौलाना मिन्हाजुद्दीन कादरी और सभापति मो. आफताब आलम ने टोपी और गमछा भेट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। खानकाह के सज्जादा नशीं हजरत मौलाना सैयद शाह आयातुल्लाह कादरी से भी सीएम नीतीश ने मुलाकात की। फुलवारीशरीफ खानकाह मुजीबिया में उर्स के मुबारक मौके पर हजरत मखदूम सैयद शाह पीर मुहम्मद मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादरपोशी की तथा राज्य में अमन, चैन और तरक्की की दुआ मांगी।news imagenews image

news image